Unique Temple: राजस्थान में यहां विराजते हैं मूंछों वाले नाचते हनुमान जी, नारियल चढ़ाने से मन्नत पूरी होने की है मान्यता

Unique Temple: राजस्थान में यहां विराजते हैं मूंछों वाले नाचते हनुमान जी, नारियल चढ़ाने से मन्नत पूरी होने की है मान्यता


होमफोटोधर्म

यहां हैं मूंछों वाले हनुमान जी, नारियल चढ़ाने से मन्नत पूरी होने की है मान्यता

Last Updated:

Rajasthan Mooch Wale hanuman Ji Temple : राजस्थान के नागौर जिले में कई अनोखे हनुमान मंदिर स्थित हैं, जैसे नाचते और मूंछ वाले हनुमान, एक आंख वाले हनुमान, और इमली वाले बालाजी. इन मंदिरों की अपनी ऐतिहासिक और धार्मिक मान्यताएं हैं. स्थानीय निवासी श्याम बोराणा के अनुसार, इस मंदिर की स्थापना करीब 500 वर्ष पूर्व एक संत ने की थी. मान्यता है कि मंदिर के निर्माण के पीछे एक रहस्यमयी घटना जुड़ी हुई है. इसी वजह से मंदिर को लेकर लोगों में गहरी श्रद्धा है.

राजस्थान के नागौर जिले में हनुमान जी का एक अनोखा मंदिर मौजूद है. इस मंदिर में नाचते हुए हनुमान जी की पूजा की जाती है. खास बात यह है कि हनुमान जी की मूर्ति के मूंछ भी हैं. इस मंदिर को लेकर स्थानीय लोगों में अनेकों मान्यताएं भी हैं. बताया जाता है कि बालाजी महाराज को नारियल चढ़ाने से भक्तों की मनोकामना पूरी हो जाती है. नाचते हुए मूंछ वाले हनुमान जी के दर्शन के लिए राजस्थान ही नहीं, बल्कि देश के कोने-कोने से भक्त इस मंदिर में आते हैं.यह मंदिर नागौर- नावा- कुचामन के छोटे से गांव सावंतगढ़ में स्थित है.

राजस्थान के नागौर शहर में एक अनोखा हनुमान मंदिर स्थित है, जहां भगवान हनुमान की एक आंख वाली प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र है. इस मंदिर की खासियत है कि यहां विराजमान बजरंगबली की प्रतिमा का स्वरूप अन्य मंदिरों से अलग दिखाई देता है। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, नागौर के वीर शासक राजा अमरसिंह राठौड़ ने इस मंदिर का निर्माण करवाया था. मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंचते हैं और हनुमान जी के प्रति अपनी आस्था प्रकट करते हैं.

नागौर जिले के डेह गांव में स्थित वीर हनुमान मंदिर को डेह धाम के नाम से भी जाना जाता है. यह मंदिर क्षेत्र के श्रद्धालुओं की आस्था का महत्वपूर्ण केंद्र है. यहां भक्त भगवान हनुमान के दर्शन कर अपने परिवार की खुशहाली, सुख-समृद्धि और जीवन में सफलता की कामना करते हैं. मंदिर से जुड़ी धार्मिक मान्यताओं और चमत्कारों से संबंधित स्थानीय जनश्रुतियों के कारण यहां श्रद्धालुओं का विशेष जुड़ाव है. हनुमान जी के प्रति गहरी आस्था रखने वाले भक्त यहां दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

राजस्थान के नागौर जिले में स्थित मेड़ता सिटी को मीरा नगरी के नाम से जाना जाता है.यहां मीरा महल के पास इमली वाले बालाजी का प्रसिद्ध मंदिर स्थित है, जो श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है. स्थानीय निवासी श्याम बोराणा के अनुसार, इस मंदिर की स्थापना करीब 500 वर्ष पूर्व एक संत ने की थी. मान्यता है कि मंदिर के निर्माण के पीछे एक रहस्यमयी घटना जुड़ी हुई है. इसी वजह से मंदिर को लेकर लोगों में गहरी श्रद्धा है. विष्णु सागर सरोवर के पास स्थित यह मंदिर धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि से भी खास महत्व रखता है.

हिंदू धर्म में ईश्वर भक्ति को ही सबसे उत्तम मार्ग माना गया है. भक्त भगवान की आराधना व साधना करके परम सुख की प्राप्ति में लगे रहते हैं. नागौर- कुचामन जिले की अंतिम सीमा पर स्थित श्यामगढ़ की शिव बगीची में 45 साल पुरानी दक्षिण मुखी हनुमान मूर्ति विराजमान है जो बेहद आकर्षक व चमत्कारी है. मुख्य पुजारी सर्वेश्वरदास महाराज पिछले कई वर्षों से शिव बगीची आश्रम का संचालन कर रहे हैं. यहां दूर-दूर से भक्त हनुमान मंदिर जाकर मन्नत मांगते हैं.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link