UP Electricity News: यूपी वालों आ गई खुशखबरी, बिजली बिल पर आ गया बड़ा डिस्काउंट, दिवाली से पहले तोहफा

UP Electricity News: यूपी वालों आ गई खुशखबरी, बिजली बिल पर आ गया बड़ा डिस्काउंट, दिवाली से पहले तोहफा


Last Updated:

UP Electricity Bill Discount News: उत्तर प्रदेश के करोड़ों उपभोक्ताओं को बिजली विभाग की तरफ से बड़ा तोहफा दिया गया है. दिवाली से पहले नवंबर के बिजली बिल में 9.17 फीसदी की छूट देने का फैसला बिजली विभाग ने किया है. बता दें कि पिछले पांच महीने से लगातार बिजली बिल में यूपीपीसीएल छूट दे रहा है.

Zoom

यूपी बिजली बिल से जुड़ी ये अहम खबर जानिए…

लखनऊः योगी सरकार दीपावली से पहले उत्तर प्रदेश के करीब 3.5 करोड़ बिजली उपभोक्ताओं को एक बड़ी राहत देने जा रही है. जिसके तहत नवंबर 2026 के बिजली बिल में प्रदेश के करोडो बिजली उपभोक्ताओं को 9.17 % की एक बड़ी छूट दी जाएगी. योगी सरकार बिजली खरीद और ईंधन की लागत में आई कमी का सीधा फायदा उपभोक्ताओं के बिजली बिल में छूट के रूप में देते हुए नज़र आएगी.

नवंबर में मिलेगी सर्वाधिक 9.17% की राहत
उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) के प्रबंध निदेशक नीतीश कुमार के मुताबिक FPAAS (Fuel and Power Purchase Adjustment Surcharge) व्यवस्था के तहत नवंबर के बिजली बिल में 9.17 प्रतिशत की राहत दी जाएगी. यह लगातार पांचवां महीना है, जब प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को इस व्यवस्था के तहत बिल में राहत मिल रही है. जुलाई से नवंबर तक राहत का सिलसिला जारी है, जबकि नवंबर में छूट का प्रतिशत सबसे अधिक है.

पांच महीने में ऐसे मिली बिजली बिल में राहत

– जुलाई: 4.43 प्रतिशत
– अगस्त: 2.92 प्रतिशत
– सितंबर: 7.93 प्रतिशत
– अक्टूबर: 5.24 प्रतिशत
– नवंबर: 9.17 प्रतिशत

घरेलू, व्यावसायिक समेत अन्य श्रेणियों के उपभोक्ताओं को फायदा

UPPCL के MD नीतीश कुमार के मुताबिक
इस राहत का लाभ सिर्फ घरेलू उपभोक्ताओं को ही नहीं बल्कि व्यावसायिक समेत अन्य श्रेणियों के बिजली उपभोक्ताओं को भी मिलेगा. FPAAS व्यवस्था के तहत जब बिजली खरीद और ईंधन की वास्तविक लागत, टैरिफ में पहले से शामिल लागत से कम होती है, तो उसका लाभ बिजली बिल में कमी के रूप में उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जाता है.

बिजली खरीद की लागत कम होने का असर
UPPCL के मुताबिक बिजली खरीद लागत के प्रभावी प्रबंधन से उपभोक्ताओं को यह राहत मिल रही है. प्रदेश में विश्वसनीय और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति के साथ उपभोक्ता सेवाओं को बेहतर बनाने पर भी काम किया जा रहा है. नवंबर के बिल में 9.17 प्रतिशत की राहत से उपभोक्ताओं को अतिरिक्त फायदा मिलेगा. हालांकि वास्तविक बचत उपभोक्ता के बिल और लागू शुल्कों पर निर्भर करेगी.



Source link