Last Updated:
बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस जीनत अमान अपनी खूबसूरती और ग्लैमरस अंदाज के लिए हमेशा से चर्चा में रही हैं. पर्दे पर अपनी दिलकश अदाओं से लोगों का दिल जीतने वाली जीनत असल जिंदगी में काफी अलग हैं. अब एक्ट्रेस ने खुद अपनी इस छवि पर चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि कैमरे के पीछे वह कैसी हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि लोग उन्हें ग्लैमर आइकन के तौर पर देखते हैं, लेकिन निजी जिंदगी में वह शांत और थोड़ी शर्मीली हैं.
नई दिल्ली. बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री जीनत अमान अपनी खूबसूरती और ग्लैमरस अंदाज के लिए हमेशा चर्चा में रही हैं. पर्दे पर उनकी एक अलग पहचान रही है, लेकिन असल जिंदगी में वह खुद को इससे बिल्कुल अलग मानती हैं. अब अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी पब्लिक इमेज और निजी जिंदगी के बीच के फर्क पर खुलकर बात की है.
जीनत अमान ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ फोटोज शेयर करते हुए बताया कि फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें हमेशा एक ग्लैमरस स्टार के तौर पर देखा गया. उनके मुताबिक, फिल्मों में काम करते हुए यह छवि उनके साथ जुड़ गई थी और वह भी इसे इंडस्ट्री का एक हिस्सा मानती थीं. हालांकि, कैमरे के सामने नजर आने वाली जीनत और असल जिंदगी में रहने वाली जीनत के स्वभाव में काफी अंतर है.
अभिनेत्री ने बताया कि वह निजी जिंदगी में काफी शांत रहना पसंद करती हैं. वह स्वभाव से शर्मीली हैं और अपने काम में ही सबसे ज्यादा सुकून महसूस करती हैं. लंबे करियर के दौरान उन्होंने अपने काम को पूरे दिल से किया, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि उनकी असल जिंदगी भी पर्दे पर दिखने वाली छवि जैसी ही है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
जीनत अमान ने अपनी पोस्ट में यह भी कहा कि लोग अक्सर किसी इंसान को उसकी असली पहचान के बजाय अपने अनुभवों और सोच के आधार पर समझते हैं. किसी को कोई रहस्यमयी लग सकता है, तो किसी दूसरे को वही इंसान डरावना या अलग स्वभाव का लग सकता है. वहीं, कभी किसी अनजान शख्स के सामने भी इंसान खुलकर अपनी बात कहने लगता है.
जीनत अमान के मुताबिक, यह देखना दिलचस्प है कि अलग-अलग लोग एक ही इंसान को अपने नजरिए से किस तरह देखते हैं. कई बार लोगों की बनाई हुई धारणा और किसी की असलियत में काफी अंतर होता है.जीनत अमान ने साफ किया कि वह अब अपनी ग्लैमरस इमेज को लेकर किसी तरह की सफाई नहीं देना चाहतीं. उनका मानना है कि हर किसी को अपने नजरिए से किसी दूसरे इंसान को देखने का हक है, लेकिन खुद को समझना और अपनी सच्चाई के साथ जीना भी उतना ही जरूरी है.
उन्होंने कहा कि किसी इंसान की पहचान सिर्फ लेबल, तस्वीरों, सुर्खियों या दूसरों की बनाई कहानियों तक सीमित नहीं होनी चाहिए. हर व्यक्ति को इन सबसे आगे बढ़कर खुद को समझने की कोशिश करनी चाहिए.अपनी इस पोस्ट के आखिर में जीनत अमान ने फैंस से भी एक सवाल पूछा. उन्होंने जानना चाहा कि क्या कभी किसी ने उनके बारे में गलत धारणा बना ली थी या फिर उन्होंने खुद किसी दूसरे इंसान को बिना पूरी तरह जाने गलत समझ लिया था.
अभिनेत्री ने कहा कि शायद हर किसी के पास ऐसे एक-दो अनुभव जरूर होंगे और उन्हें अपने फैंस की कहानियां सुनना अच्छा लगेगा.जीनत अमान की यह पोस्ट एक बार फिर याद दिलाती है कि किसी इंसान की सार्वजनिक छवि ही उसकी पूरी पहचान नहीं होती. पर्दे पर ग्लैमरस दिखने वाला शख्स निजी जिंदगी में शांत और शर्मीला भी हो सकता है. जरूरी यह है कि हम दूसरों को सिर्फ उनकी छवि से नहीं, बल्कि उनकी असलियत को समझने की कोशिश करके देखें.
बता दें कि बात अगर जीनत अमान के करियर की करें तो उन्होंने अपने करियर में हर तरह के रोल निभाए हैं. लेकिन वह ज्यादातर बोल्ड अवतारों को लेकर चर्चा में रहीं.उन्होंने सत्यम शिवम सुंदरम में तो ऐसा रोल निभाया था कि लोग उनका लुक देखकर हैरान हो गए थे. इसके अलावा भी कई फिल्मों में उन्होंने अपने अवतार से तहलका मचा दिया था.