Last Updated:
Cyclone Arnab : चक्रवात अर्नब का असर देश के कई राज्यों में मिल रहा है. जिसके चलते कम से कम चार राज्यों के कई जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं. आइए जानते हैं कि कल स्कूल कहां-कहां बंद रहेंगे.
Cyclone Arnab : अर्नब के झोंकों की गति 150 किमी तक है.
Cyclone Arnab : बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान अर्नब की दहाड़ का असर पूरे देश में देखा जा रहा है. अर्नब टकराया समंदर किनारे, लेकिन उसका असर दिख रहा है सैकड़ों किलोमीटर दूर तक. आंध्र प्रदेश और ओडिशा तो समुद्र तटीय प्रदेश हैं, इससे झारखंड और छत्तीसगढ़ जैसे प्रदेश भी प्रभावित हैं. इसके चलते कई राज्यों के प्रभावित इलाकों में 29 नवंबर को स्कूल बंद रखे के आदेश या घोषणाएं सामने आई हैं.
चक्रवात अर्नब बुधवार सुबह आंध्र प्रदेश के तट पर पहुंचा. भारत के मौसम विभाग ने कहा कि यह सिस्टम बापटला और विशाखापत्तनम के बीच एक बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान के तौर पर तट से गुजरा. जिसमें हवा की ज्यादा से ज्यादा लगातार स्पीड 125-135 किमी प्रति घंटे और झोंके 150 किमी प्रति घंटे तक पहुच सकते हैं. लैंडफॉल प्रोसेस सुबह करीब 1:20 बजे शुरू हुआ.
किन-किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल?
1. आंध्र प्रदेश
अनाकापल्ली- 29 अक्टूबर को स्कूल बंद रहेंगे.
अल्लूरी सीताराम राजू- 29 अक्टूबर को छुट्टी की सूचना है.
विशाखापत्तनम- 28 अक्टूबर की दोपहर तक 29 अक्टूबर के लिए छुट्टी की नई आधिकारिक घोषणा की पुष्टि नहीं हुई थी.
2. ओडिशा
ओडिशा के गंजाम, गजपति, रायगड़ा, मलकानगिरी, कोरापुट और नबरंगपुर समेत कई जिलों में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र 29 अक्टूबर तक बंद रहेंगे.
3. झारखंड
चक्रवाती तूफान अर्नब की वजह से हुई बारिश की वजह से झारखंड के चार ज़िलों में 28 और 29 अक्टूबर को स्कूल बंद रहेंगे. रांची, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सिमडेगा ज़िला प्रशासन ने मौजूदा मौसम को देखते हुए स्कूल बंद करने का आदेश दिया है. एक ऑफिशियल बयान के मुताबिक, रांची ज़िले के सभी सरकारी, सरकारी मदद वाले और प्राइवेट स्कूल दोनों दिन किंडरगार्टन से 12वीं क्लास तक के स्टूडेंट्स के लिए पढ़ाई रोक देंगे.
4. छत्तीसगढ़
चक्रवात अर्नब का असर छत्तीसगढ़ तक देखने को मिल रहा है. बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर 29 अक्टूबर गुरुवार को बिलासपुर जिले के स्कूल बंद रहेंगे. जिले के पहली से 12वीं कक्षा तक के स्कूल बंद रहेंगे.