30 मिनट में धुल जाएंगे 100 लोगों के कपड़े, यूपी में बना गजब का हाईटेक धोबीघाट, 800 वर्ग मीटर में तैयार

30 मिनट में धुल जाएंगे 100 लोगों के कपड़े, यूपी में बना गजब का हाईटेक धोबीघाट, 800 वर्ग मीटर में तैयार


Last Updated:

आगरा में एक हाईटेक धोबी का निर्माण किया गया है. यहां पर 100 लोगों के कपड़े आधे घंटे में धुल जाएंगे. साथ ही कपड़ों के सुखाने की भी उत्तम व्यवस्था की गई है. यानी कि सुखाने का भी झंझट नहीं है. इस मशीन के इस्तेमाल करने के लिए पैसे भी ज्यादा नहीं देना पड़ेगा.

Zoom

आगरा में हाईटेक धोबीघाट तैयार.

आगराः उत्तर प्रदेश के आगरा में पहला हाईटेक धोबीघाट बनकर तैयार हो चुका है. इसका ट्रायल भी शुरू है. इसे छलेसर में करीब 800 वर्ग मीटर क्षेत्र में बनाया गया है. इसका निर्माण नगर निगम ने 1.90 करोड़ रुपये की लागत से की है. इस आधुनिक धोबीघाट में 100 लोगों के कपड़े 30 मिनट में धूल जाएंगे. साथ ही धूप में कपड़े सुखाने का भी झंझट नहीं होगा. यहां तीन बड़ी मशीनों को लगाया गया है. नगर निगम के मुताबिक, यह मामूली शुल्क नो प्रॉफिट-नो लॉस की नीति पर रहेगी.

मैनुअल आयरनिंग टेबल भी होंगी
बताया गया कि इस धोबीघाट में 30 किलो क्षमता का हाइड्रो एक्सट्रेक्टर लगा है. 60 किलो क्षमता का टंबल ड्रायर है, जबकि दो सेट वैक्यूम आयरनिंग टेबल के होंगे. इलेक्ट्रिकल स्टीम बॉयलर के साथ दो मैनुअल आयरनिंग टेबल भी होंगी.

मशीन से निकलने वाले पानी को किया जाएगा ट्रीट
प्रभारी डॉ. अजय कुमार सिंह के मुताबिक, इस आधुनिक धोबीघाट में तीन बड़ी वॉशिंग मशीनें लगाई गई हैं. धुलाई में मशीनों से निकलने वाले पानी को ट्रीट करके छोड़ा जाएगा. इससे यमुना नदी प्रदूषित नहीं होगी.
इसके अलावा, जो भी यहां कपड़ा धोने आयेंगे उन्हें बिजली के अनुसार महज मामूली शुल्क देना होगा. धुलाई के घंटे तय किए जाएंगे, जिससे इसका संचालनकर्ता व्यावसायिक इस्तेमाल भी कर सकेगा.

दिवाली के आसपास पूरी तरह होगा शुरू
नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य के मुताबिक, इस हाईटेक धोबीघाट को दिवाली के आसपास पूरी तरह से शुरु कर दिया जाएगा. यहां कपड़ा धुलने के साथ ही सुखाने व प्रेस करने की सुविधा भी होगी. यमुना में कपड़े न धुले जाए इसके लिए यह विशेष सुविधा की गई है. उन्होंने बताया कि इसका संचालन पांच बार के टेंडर के बाद हो सका है. अभी, इसका ट्रायल चल रहा है.



Source link