Last Updated:
शरवरी वाघ ने अपनी अगली फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ के टाइटल ट्रैक पर माधुरी दीक्षित के साथ डांस किया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो पर फैंस कमेंट करके उनके डांस और जुगलबंदी की तारीफ कर रहे हैं. माधुरी दीक्षित के डांस ने ‘हम आपके हैं कौन’ की यादें ताजा कर दीं, जो आज भी रोमांटिक फिल्मों में से एक है. फिल्म 27 नवंबर 2026 को रिलीज होगी.
फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
नई दिल्ली: शरवरी वाघ ने राजश्री सिनेमा की विरासत का अनूठे अंदाज में जश्न मनाया. उन्होंने अपनी अगली फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ के टाइटल ट्रैक पर दिग्गज अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के साथ डांस किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है. दिग्गज हीरोइ के साथ शरवरी वाघ की जगलबंदी लोगों को भा रही है. शरवरी ने अपनी आइडल माधुरी दीक्षित के साथ डांस करने के अनुभव को बहुत खास बताया. उन्होंने उनके स्नेह के लिए आभार जताया.
खास पल ने माधुरी दीक्षित के सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘हम आपके हैं कौन..’ से जुड़े पलों की यादें भी ताजा कर दीं, जो हिंदी सिनेमा की सबसे मशहूर रोमांटिक फिल्मों में से एक है. शरवरी और माधुरी वीडियो में ‘ये प्रेम मोल लिया’ के टाइटल ट्रैक पर एक-साथ डांस करती नजर आ रही हैं. खास पल में दोनों के कदम एक-दूसरे से पूरी तरह मेल खा रहे हैं, जो राजश्री प्रोडक्शंस की दो पीढ़ियों की हीरोइनों को एक-साथ लाता है. क्लिप के आखिर में शरवरी वाघ, माधुरी दीक्षित को गले लगाती हैं. उनके चेहरे पर अपनी आइडल के साथ डांस फ्लोर शेयर करने की खुशी साफ झलक रही है.
View this post on Instagram