Last Updated:
Himachal Gym Heart Attack Death: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में जिम में कसरत कर रहे प्राइवेट स्कूल के टीचर विशाल कौंडल की हार्ट अटैक से मौत हो गई. घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है.
घुमारवीं में बुधवार, 28 अक्तूबर की सुबह जिम में निजी स्कूल के शिक्षक गश खासकर गिर गए और फिर अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
बिलासपुर. प्राइवट स्कूल के टीचर विशाल रोजाना की तरह जिम में एक्सरसाइज के लिए पहुंचे थे. इस दौरान वह एक मशीन के पास खड़े थे और फिर अचानक थोड़ा सा झुके और अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े. कुछ समय के लिए आसपास के लोगों को पता नहीं चला लेकिन फिर एक शख्स ने उन्हें बचाने के लिए सीपीआर की कोशिश की, लेकिन उनकी मौत हो गई. मामला हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले का है, जहां पर जिम में कसरत करते हुए शख्स की मौत हो गई. यह पूरी घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई है.
जानकारी के अनुसार, घुमारवीं में बुधवार, 28 अक्तूबर की सुबह जिम में निजी स्कूल के शिक्षक गश खासकर गिर गए और फिर अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. आशंका है कि उन्हें हार्ट अटैक आया. मृतक की पहचान 50 वर्षीय विशाल कौंडल के रूप में हुई है. वह घुमारवीं के कुठेड़ा के गांव जोलपलाखी के रहने वाले थे.घटना के बाद से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई.
Himachal Pradesh: A private school teacher collapsed while working out at a gym in Ghumarwin, Bilaspur on Wednesday morning, October 28. He was taken to a hospital, where doctors declared him dead. A heart attack is suspected to be the cause of death.
#heartattack https://t.co/cnselgPrQL