भोपाल रिटायर्ड IAS हत्याकांड: गर्लफ्रेंड-पिता पर हमला कर चुका है आरोपी, दूसरी शादी से था नाराज


Last Updated:

Bhopal News: भोपाल में रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल हत्याकांड का आरोपी वरुण कुमार 28 दिन से फरार है. पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है. इस केस की जांच और आरोपी की धरपकड़ के लिए अब SIT का गठन किया गया है. टीम नए सिरे से जांच कर रही है.

Top Deals Inside

दूसरी शादी से नाराज...गर्लफ्रेंड-पिता को पीट चुका है वरुण, 28 दिन से फरारZoom

आरोपी वरुण कुमार 28 दिन से फरार है.

रिपोर्ट- रमाकांत दुबे, भोपाल. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल की उनके घर पर हत्या कर दी गई थी. नौकर वरुण कुमार पर हत्या का शक है. वारदात के बाद से वह फरार चल रहा है. आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है. वह 28 दिन से फरार है. पुलिस को अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है. अब तक की पुलिस जांच में पता चला है कि वरुण अपने पिता और गर्लफ्रेंड पर भी हमला चुका है. सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि वह पंजाब में रहने वाली नाबालिग गर्लफ्रेंड से मारपीट कर चुका है. पिता की दूसरी शादी से नाराज वरुण पिता पर भी हमला कर चुका है. हालांकि इन घटनाओं से राकेश अग्रवाल की हत्या का कोई संबंध नहीं है लेकिन यह जान पड़ता है कि आरोपी स्वभाव से शातिर और गुस्सैल है.

पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी वरुण कुमार 6 साल से परिवार से अलग रह रहा था. वरुण ग्वालियर, दिल्ली और आगरा में भी केयरटेकर का काम कर चुका है. 30 सितंबर को हुई रिटायर्ड आईएएस की हत्या के मामले आरोपी अब तक फरार है. चार दिन पहले गठित हुई SIT अब नए सिरे से जांच कर रही है. SIT उसके मोबाइल की सर्च हिस्ट्री, कॉल डिटेल, मैसेज और बैंकिंग ट्रांजैक्शन खंगाल रही है.

परिवार से पूछताछ कर चुकी है पुलिस
पुलिस को उम्मीद है कि डिजिटल सबूतों से आरोपी वरुण कुमार की लोकेशन और उसके प्लान की जानकारी मिलेगी. पुलिस ने वरुण की आखिरी लोकेशन आगरा-वृंदावन रोड पर ट्रेस की थी. उसके बाद से वह गायब है. पुलिस पंजाब में रहने वाली उसकी बहन, आगरा के दोस्तों और ग्वालियर में रहने वाले पिता से पूछताछ कर चुकी है.

कौन थे रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल?
राकेश अग्रवाल का जन्म 2 जून 1956 को हुआ था. वह मध्य प्रदेश कैडर के 1982 बैच के आईएएस अफसर थे. प्रशासनिक सेवा के दौरान उन्होंने अलग-अलग जिम्मेदारियों पर काम किया और कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दीं. उनके करियर में जिला कलेक्टर, डिप्टी सेक्रेटरी, ज्वाइंट सेक्रेटरी, एडिशनल सेक्रेटरी, मैनेजिंग डायरेक्टर, डायरेक्टर, सेक्रेटरी और प्रिंसिपल सेक्रेटरी जैसे पद शामिल रहे. प्रशासनिक सेवा में उनका अनुभव जिला स्तर से लेकर शासन के वरिष्ठ स्तर तक रहा.

भोपाल की प्रशासन अकादमी के महानिदेशक रहे
राकेश अग्रवाल ने 1 दिसंबर 2011 से 30 जून 2016 तक भोपाल की आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी के महानिदेशक के रूप में काम किया. यह उनके करियर का आखिरी दर्ज पद था. वह इसी पद पर 1 दिसंबर 2011 से 30 जून 2016 तक रहे थे.



Source link