Bihar MLC Election Result: तिरहुत स्नातक पर आ गया सबसे बड़ा अपडेट, जानें वंशीधर ब्रजवासी और अभिषेक झा में कौन निकला आगे?

Bihar MLC Election Result: तिरहुत स्नातक पर आ गया सबसे बड़ा अपडेट, जानें वंशीधर ब्रजवासी और अभिषेक झा में कौन निकला आगे?


Last Updated:

Bihar News : तिरहुत स्नातक MLC चुनाव की मतगणना में प्रथम वरीयता के 11 राउंड की गिनती पूरी हो गई है. निर्दलीय प्रत्याशी वंशीधर ब्रजवासी, जेडीयू के अभिषेक झा और आरजेडी की डॉ. रश्मि विनायक गौतम प्रमुख उम्मीदवारों में शामिल हैं. प्रथम वरीयता में वंशीधर ब्रजवासी को 25,205, अभिषेक झा को 19,913 और डॉ. रश्मि विनायक गौतम को 14,931 वोट मिले हैं.

Zoom

वंशीधर ब्रजवासी सबसे आगे चल रहे हैं. वहीं, जेडीयू प्रत्याशी अभिषेक झा दूसरे और आरजेडी प्रत्याशी डॉ. रश्मि विनायक गौतम तीसरे स्थान पर हैं.

मुजफ्फरपुर. बिहार विधान परिषद चुनाव के तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. प्रथम वरीयता के मतों की गिनती पूरी हो गई है. 11 राउंड की गिनती के बाद निर्दलीय प्रत्याशी वंशीधर ब्रजवासी सबसे आगे चल रहे हैं. वहीं, जेडीयू प्रत्याशी अभिषेक झा दूसरे और आरजेडी प्रत्याशी डॉ. रश्मि विनायक गौतम तीसरे स्थान पर हैं. अब जीत-हार का फैसला करने के लिए द्वितीय वरीयता के वोटों की गिनती शुरू हो गई है.

प्रथम वरीयता के 11वें राउंड तक वंशीधर ब्रजवासी को कुल 25,205 वोट मिले हैं. वहीं, जेडीयू के अभिषेक झा को 19,913 मत प्राप्त हुए हैं. आरजेडी प्रत्याशी डॉ. रश्मि विनायक गौतम के खाते में 14,931 वोट आए हैं. प्रथम वरीयता की गिनती में वंशीधर ब्रजवासी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अभिषेक झा से 5,292 वोट आगे हैं.

जीत के लिए चाहिए 31,733 वोट

तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में कुल वैध मतों की संख्या 63,464 है. जीत के लिए किसी प्रत्याशी को 31,733 वोट हासिल करने होंगे. प्रथम वरीयता की गिनती में कोई भी प्रत्याशी इस आंकड़े तक नहीं पहुंचा है. ऐसे में अब द्वितीय वरीयता के मतों की गिनती के आधार पर परिणाम तय होगा.

द्वितीय वरीयता के वोटों की गिनती शुरू

प्रथम वरीयता के मतों की गिनती पूरी होने के बाद एलिमिनेशन राउंड में कई प्रत्याशी बाहर हो गए हैं. अब उनके मतपत्रों पर दर्ज द्वितीय वरीयता के वोटों की गिनती की जा रही है. इस प्रक्रिया में यह देखा जाएगा कि बाहर हुए प्रत्याशियों के मत किस उम्मीदवार के पक्ष में स्थानांतरित होते हैं. ऐसे में वंशीधर ब्रजवासी और अभिषेक झा के बीच मुकाबले की अंतिम तस्वीर द्वितीय वरीयता के मतों की गिनती पूरी होने के बाद स्पष्ट होगी.



Source link