Last Updated:
हूती हमलों के बीच पाकिस्तान और सऊदी अरब में हुए रक्षा समझौते की परीक्षा हो रही है. लेकिन हूती हमलों के बावजूद पाकिस्तान ने किसी भी तरह की सेना नहीं भेजी है. इसी बीच न्यूयॉर्क में पाकिस्तान और सऊदी अरब ने राजनयिक और आधिकारिक पासपोर्ट धारकों के लिए वीजा छूट की नई डील की है.
पाकिस्तान और सऊदी में वीजा से जुड़ी डील हुई.
Saudi Pakistan Visa Deal: सऊदी अरब के आसमान में हूतियों के ड्रोन-मिसाइल मंडरा रहे हैं. सऊदी अरब के तेल ठिकाने और समुद्री रास्ते निशाने पर हैं. ऐसे वक्त में जिस पाकिस्तान के साथ सऊदी अरब ने कुछ ही हफ्ते पहले बड़ा रक्षा समझौता किया था, उसकी सेना अभी तक सीधे मोर्चे पर नहीं उतरी है. इस बीच पाकिस्तान और सऊदी ने न्यूयॉर्क में एक नई डील जरूर कर ली है. दोनों देशों ने राजनयिक और आधिकारिक पासपोर्ट धारकों के लिए वीजा की जरूरत खत्म करने पर समझौता किया है.
हूती हमले जारी, पाकिस्तान की सेना अभी मोर्चे से दूर
सऊदी अरब इस समय यमन के हूती विद्रोहियों के बढ़ते हमलों से जूझ रहा है. हूतियों ने सऊदी शहरों, ऊर्जा ढांचे और समुद्री रास्तों को निशाना बनाया है. यमन में भी हूतियों ने लाल सागर के तट पर अपनी पकड़ बढ़ाई है, जिससे सऊदी के वैकल्पिक तेल निर्यात मार्ग पर दबाव बढ़ा है. यही वह स्थिति है जिसने पाकिस्तान-सऊदी रक्षा समझौते की असली परीक्षा शुरू कर दी है.
Pleased to announce that on the sidelines of #UNGA2026,
I signed today with my brother, His Highness Prince Faisal bin Farhan @FaisalbinFarhan, the “Agreement between Islamic Republic of Pakistan and Kingdom of Saudi Arabia on the abolition of visa requirements for holders of… pic.twitter.com/9w1F2z41f5