दीपिका कक्कड़ TV पर करना चाहती हैं वापसी? कैंसर इलाज के बीच छलका दर्द, बोलीं- ‘मुझे कोई क्यों ही कास्ट करेगा?’

दीपिका कक्कड़ TV पर करना चाहती हैं वापसी? कैंसर इलाज के बीच छलका दर्द, बोलीं- ‘मुझे कोई क्यों ही कास्ट करेगा?’


Last Updated:

Dipika Kakar Comeback: ‘ससुराल सिमर का’ से दर्शकों के बीच अपनी खास जगह बनाने वाली दीपिका कक्कड़ काफी लंबे समय से सीरियल्स से दूर हैं. उन्होंने टीवी पर काफी लंबे समय तक काम कर अपनी अलग धाक जमाई, लेकिन बीते कुछ सालों से दीपिका कक्कड़ पर्सनल लाइफ में मुश्किलों का सामना कर रही हैं. एक्ट्रेस काफी समय से कैंसर से जूझ रही हैं.

नई दिल्ली. दीपिका कक्कड़ को ‘ससुराल सिमर का’ से पहचान मिली थी. इस सीरियल ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई. अब दीपिका को छोटे पर्दे से दूर हुए काफी समय हो गया है. दीपिका कक्कड़ कैंसर से जंग लड़ रही हैं. वो अपने ब्लॉग्स के जरिए फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं. अब दीपिका कक्कड़ ने म्यूजिक वीडियो से कमबैक किया है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम ms.dipika)

दीपिका कक्कड़ म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाली हैं. उनके कमबैक की खबर सुनकर फैंस काफी खुश हैं. लोगों ने उम्मीद जताई कि शायद जल्द ही उन्हें दीपिका को वापस पर्दे पर देखने का मौका मिलेगा. हालांकि एक्ट्रेस ने साफ कर दिया है कि वो टीवी पर वापसी नहीं करने वाली हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम ms.dipika)

कैंसर से इलाज के बीच दीपिका कक्कड़ काफी निराश और मायूस नजर आईं. एक लंबे अरसे बाद एक्ट्रेस ने कैमरे के सामने वापसी की है. वो पति शोएब इब्राहिम के साथ म्यूजिक वीडिय़ो शूट कर रही हैं. दीपिका ने बताया कि इलाज के दौरान रोज-रोज सीरियल में काम करना उनके लिए संभव नहीं है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम ms.dipika)

Add News18 as
Preferred Source on Google

दीपिका कक्कड़ कहती हैं कि म्यूजिक वीडियो एक दिन का शूट था और इसी वजह से वो आराम से कर पाईं. एक्ट्रेस का कहना है कि वो म्यूजिर वीडियो कर पाईं क्योंकि इसका ज्यादा काम नहीं था और इसमें वो पति शोएब के साथ नजर आएंगी. (फोटो साभार इंस्टाग्राम ms.dipika)

दीपिका ने बताया कि अभी उनकी जो हालत है उसमें सीरियल में काम करना मुश्किल होगा. वो रोज-रोज सेट पर जाकर घंटों काम नहीं कर पाएंगी. इसके साथ अपनी निराशा जताते हुए दीपिका कक्कड़ कहती हैं कि इस हालत में उन्हें कौन ही कास्ट करेगा. (फोटो साभार इंस्टाग्राम ms.dipika)

एक्ट्रेस आगे कहती हैं कि उनका इलाज चल रहा है और इस दौरान उन्हें साइड इफेक्ट्स होना भी लाजमी है. ऐसे में उन्हें कोई क्यों ही कास्ट करेगा. हालांकि दीपिका कक्कड़ ने खुद को समझाते हुए कहा कि वो सारी चीजें समझती हैं और इलाज के साथ काम करना उनके लिए संभव नहीं है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम ms.dipika)

म्यूजिक वीडियो के बारे में दीपिका ने कहा कि गाना एक दिन का शूट था और इसलिए वो इसे मैनेज कर सकती थीं. उन्होंने सुबह उठकर गाने का प्लान किया और वो शूटिंग करके वापस भी आ गईं. दीपिका कक्कड़ ने साफ कर दिया है कि वो टीवी पर वापसी नहीं कर रही हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम ms.dipika)

पिछले साल दीपिका कक्कड़ ने अपने ब्लॉग के जरिए फैंस को बताया था कि वो लिवर कैंसर से जूझ रही हैं. पिछले डेढ़ साल से दीपिका का लिवर कैंसर का इलाज चल रहा है और इस बीच उन्हें काफी सारे साइड इफेक्ट्स भी झेलने पड़े हैं. दीपिका और शोएब अपने ब्लॉग्स के जरिए फैंस के साथ जुड़े रहते हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम ms.dipika)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link