Jio IPO Listing Today: निवेशकों को कई दिनों से जिस पल का इंतजार था वो आज 28 अक्टूबर को आ गया है. आज जियो प्लेटफॉर्म्स की आज 28 अक्टूबर को शेयर बाजार में एंट्री होने वाली है. करीब ₹30,200 करोड़ के IPO के बाद कंपनी का शेयर सुबह 10 बजे बाजार में डेब्यू करने वाला है. लिस्टिंग से पहले ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म Nomura ने Jio Platforms पर कवरेज शुरू करते हुए इसे ‘Buy’ रेटिंग दी है और ₹1,340 प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है. ब्रोकरेज का मानना है कि Jio अब सिर्फ बाजार में बदलाव लाने वाली कंपनी नहीं, बल्कि अपने क्षेत्र की अग्रणी कंपनी बन चुकी है. अब निवेशकों की नजर इस बात पर रहेगी कि शेयर बाजार में कंपनी की शुरुआत कैसी रहती है.
October 28, 202608:53 IST
Jio Platforms IPO: एक लॉट मिलने पर ₹3,000 का मुनाफा? जानें लिस्टिंग पर कितनी हो सकती है कमाई
Jio Platforms IPO में अगर आपको एक लॉट का अलॉटमेंट मिलता है, तो अनुमानित लिस्टिंग प्राइस के आधार पर आपकी होल्डिंग की वैल्यू करीब ₹16,428 हो सकती है, जिससे लगभग ₹3,000 का संभावित मुनाफा होगा. वहीं, अगर आपको पांच लॉट मिलते हैं, तो आपका निवेश ₹67,140 होगा और अनुमानित लिस्टिंग प्राइस पर इसकी वैल्यू बढ़कर ₹82,140 हो सकती है. हालांकि, ये आंकड़े अनुमानित लिस्टिंग प्राइस पर आधारित हैं. शेयर की वास्तविक लिस्टिंग कीमत अलग हो सकती है, इसलिए मुनाफे की कोई गारंटी नहीं है.
October 28, 202608:49 IST
Jio Platforms IPO को मिले 1 करोड़ से ज्यादा आवेदन, Waaree Energies का रिकॉर्ड टूटा
Jio Platforms के ₹30,200 करोड़ के IPO को 1 करोड़ से ज्यादा आवेदन मिले, जो एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक किसी IPO के लिए वैश्विक स्तर पर रिकॉर्ड है. इसके साथ ही कंपनी ने Waaree Energies के करीब 97 लाख आवेदनों के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. 23 अक्टूबर को बंद हुए इस इश्यू को कुल 22.19 गुना सब्सक्रिप्शन मिला. खास बात यह रही कि IPO खुलने के महज 100 मिनट के भीतर पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया, जिससे यह भारत में तेजी से सब्सक्राइब होने वाले बड़े IPO में शामिल हो गया.
October 28, 202608:47 IST
Jio IPO में QIBs ने दिखाई सबसे ज्यादा दिलचस्पी, अपना हिस्सा 70.55 गुना सब्सक्राइब किया
Jio Platforms के ₹30,200 करोड़ के IPO को संस्थागत निवेशकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला. 23 अक्टूबर को बोली प्रक्रिया बंद होने तक क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) का हिस्सा 70.55 गुना सब्सक्राइब हुआ. वहीं, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NIIs) का हिस्सा 14 गुना और रिटेल निवेशकों का हिस्सा 2.72 गुना सब्सक्राइब हुआ. कुल मिलाकर IPO को 22.19 गुना सब्सक्रिप्शन मिला. एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक, इस इश्यू के लिए 1 करोड़ से ज्यादा आवेदन आए, जो किसी IPO के लिए अब तक का रिकॉर्ड है.
October 28, 202608:42 IST
Jio Platforms को 212 एंकर निवेशकों से मिले ₹8,110 करोड़, IPO को मिला 22.19 गुना सब्सक्रिप्शन
Jio Platforms ने अपने ₹30,200 करोड़ के IPO से पहले 212 एंकर निवेशकों से ₹8,109.85 करोड़ जुटाए. कंपनी ने एंकर निवेशकों को ₹1,065-₹1,119 के प्राइस बैंड के ऊपरी स्तर यानी ₹1,119 प्रति शेयर पर शेयर आवंटित किए. एंकर बुक में संस्थागत निवेशकों की मांग करीब ₹2.5 लाख करोड़ रही, जो कंपनी के शेयर बाजार में उतरने से पहले मजबूत दिलचस्पी को दिखाती है. इसके बाद IPO कुल 22.19 गुना सब्सक्राइब हुआ और इसमें 1 करोड़ से ज्यादा आवेदन मिले. कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 28 अक्टूबर को होनी तय है.
October 28, 202608:41 IST
Jio Platforms की लिस्टिंग से बनेगा नया रिकॉर्ड
Jio Platforms की शेयर बाजार में लिस्टिंग से Reliance Group कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से भारत का सबसे बड़ा लिस्टेड बिजनेस ग्रुप बनने की उम्मीद है. कंपनी के करीब ₹30,200 करोड़ के IPO को निवेशकों का रिकॉर्ड रिस्पॉन्स मिला. 23 अक्टूबर को बंद हुए इस इश्यू के लिए 1 करोड़ से ज्यादा आवेदन मिले और IPO कुल 22.19 गुना सब्सक्राइब हुआ. Jio Platforms के शेयर बुधवार, 28 अक्टूबर को सुबह 10 बजे स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट होने वाले हैं. बाजार में लिस्टिंग के बाद कंपनी के वैल्यूएशन और Reliance Group के कुल मार्केट कैप पर निवेशकों की नजर रहेगी.
October 28, 202608:39 IST
Jio Platforms IPO: Hyundai और LIC से कितना अलग है जियो का IPO? जानें सबसे बड़ा अंतर
Jio Platforms का ₹30,213 करोड़ का IPO भारत का अब तक का सबसे बड़ा IPO बनने जा रहा है. लेकिन इसकी खास बात सिर्फ इसका साइज नहीं, बल्कि इसका स्ट्रक्चर भी है. Hyundai Motor India के ₹27,859 करोड़ के IPO (2024), LIC के ₹20,557 करोड़ के IPO (2022) और NSE के ₹22,562 करोड़ के IPO (2026) में मौजूदा शेयरधारकों ने अपने शेयर बेचे थे. इसके उलट, Jio Platforms का IPO पूरी तरह फ्रेश इश्यू है, यानी इसमें नए शेयर जारी किए जाएंगे और मौजूदा निवेशक अपने शेयर नहीं बेचेंगे. इस वजह से IPO से मिलने वाली रकम सीधे कंपनी को मिलेगी. इसमें से ₹27,500 करोड़ तक का इस्तेमाल Reliance Jio Infocomm का कर्ज चुकाने या पहले से चुकाने के लिए किया जाएगा, जबकि बाकी रकम सामान्य कॉरपोरेट जरूरतों पर खर्च होगी. कर्ज चुकाने के लिए तय रकम इश्यू के ऊपरी प्राइस बैंड पर कुल IPO राशि का करीब 91% है.
October 28, 202608:38 IST
Nomura ने Jio Platforms को दी Buy रेटिंग, ₹1,340 का टारगेट
ब्रोकरेज फर्म Nomura ने Jio Platforms पर कवरेज शुरू करते हुए शेयर के लिए ₹1,340 का टारगेट प्राइस तय किया है. ब्रोकरेज के मुताबिक, कंपनी के पास भारत के टेलीकॉम बाजार में मजबूत पकड़ है. देश के वायरलेस सब्सक्राइबर्स में Jio की हिस्सेदारी 42%, डेटा ट्रैफिक में 60% और होम ब्रॉडबैंड में 43% है. Nomura को वित्त वर्ष 2026 से 2029 के बीच कंपनी के EBITDA में सालाना 13.5% की औसत बढ़ोतरी की उम्मीद है. ब्रोकरेज का मानना है कि 5G में बड़े निवेश का दौर काफी हद तक पूरा होने के बाद कंपनी का पूंजीगत खर्च घट सकता है और फ्री कैश फ्लो में सुधार हो सकता है. होम ब्रॉडबैंड को भी कंपनी के लिए ग्रोथ का अहम जरिया माना गया है.