Neechbhang Rajyog September October 2026: कर्क राशि में गुरु उच्च होकर बैठे हैं, वहीं मंगल का प्रवेश होने से गुरु और मंगल की युति बनी है. कर्क राशि में मंगल नीच के होते हैं. उच्च के गुरु और नीच के मंगल की युति से नीचभंग राजयोग का निर्माण हुआ है. यह नीचभंग राजयोग 18 सितंबर से शुरू हुआ है, जो 31 अक्टूबर तक रहेगा क्योंकि उस दिन तक गुरु की उपस्थिति कर्क राशि में रहेगी, उसके बाद यह राजयोग खत्म हो जाएगा. नीचभंग राजयोग से कर्क समेत 5 राशिवालों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. आज से 31 अक्टूबर तक का समय आपके लिए गोल्डन टाइम हो सकता है. इस दौरान करियर में आपको चमकने का मौका मिल सकता है.
कब से कब तक है नीचभंग राजयोग?
कानपुर की ज्योतिषाचार्या स्वाति सक्सेना.
नीचभंग राजयोग का शुभ प्रभाव
कर्क में गुरु और मंगल की युति से बना नीचभंग राजयोग लोगों के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाहा और विस्तार प्रदान करेगा. वहीं राजनैतिक और न्यायिक क्षेत्र में काफी समय से लंबित मामलों में तेजी लाएगा, जिससे महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे और इस बीच आपको नए परिवर्तन होते हुए दिखाई दे सकते हैं. 31 अक्टूबर तक का समय मेडिकल और आर्म फोर्स को लेकर अनुसंधान के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बनाने में सहायक सिद्ध हो सकता है.
नीचभंग राजयोग से 5 राशियों को फायदा
मेष: नीचभंग राजयोग की वजह से मेष राशि वालों को करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे. पद और प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी की उम्मीद कर सकते हैं. इस समय में किए गए निवेश आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं, लेकिन आप दूसरों पर भरोसा करके जल्दीबाजी में फैसलों से बचें.
कर्क: यह नीचभंग राजयोग कर्क राशि में ही बन रहा है. ऐसे में कर्क वालों पर गुरु और मंगल का शुभ प्रभाव होगा. इससे आपको नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है. बिजनेस करते हैं तो आपके प्लान सफल हो सकते हैं, मुनाफा कमाने का मौका मिलेगा. लक्ष्मी कृपा से आपके धन और संपत्ति में वृद्धि हो सकती है.
कन्या: नीचभंग राजयोग के शुभ प्रभाव से कन्या राशिवालों के मान और सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी. पारिवारिक जीवन सुखमय होगा. निवेश के लिए आपके सामने कुछ अच्छे अवसर आ सकते हैं. इस समय में जॉब के लिए आप कोई इंटरव्यू देते हैं तो मन के अनुसार फल प्राप्त हो सकते हैं क्योंकि समय अनुकूल है.
तुला: मंगल और गुरु की युति से तुला वालों को भी लाभ मिलने की पूरी संभावना है. यह आपके लिए गोल्डन टाइम साबित हो सकता है. आपके करियर, कारोबार, धन-संपत्ति और मान-सम्मान में वृद्धि के योग बन रहे हैं. इस अवसर को हाथ से न जाने दें.
वृश्चिक: नीचभंग राजयोग वृश्चिक राशिवालों के पद और प्रभाव में वृद्धि के संकेत दे रहा है. इस समय में आप आय के नए स्रोत विकसित कर सकते हैं. परिवार का सहयोग प्राप्त होगा. मानसिक शांति रहेगी. वाद विवाद से स्वयं को दूर रखें, नहीं तो तनाव की स्थिति बन सकती है.