भोपाल के JP अस्पताल में 30 वर्षीय अमन की मौत, गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप; इलाज व्यवस्था पर उठे सवाल


Last Updated:

भोपाल के जयप्रकाश (JP) जिला अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे 30 वर्षीय अमन की मौत का मामला सामने आया है. परिजनों की ओर से आरोप लगाया गया है कि गलत इंजेक्शन लगाए जाने के बाद अमन की हालत बिगड़ गई. आरोप है कि हालत गंभीर होने के बावजूद समय पर उचित इलाज नहीं मिला.

Top Deals Inside

  भोपाल के JP अस्पताल में 30 वर्षीय अमन की मौत, गलत इंजेक्शन लगाने का आरोपZoom

भोपाल के JP अस्पताल में 30 वर्षीय अमन की मौत

भोपाल के जयप्रकाश (JP) जिला अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे 30 वर्षीय अमन की मौत का मामला सामने आया है. परिजनों की ओर से आरोप लगाया गया है कि गलत इंजेक्शन लगाए जाने के बाद अमन की हालत बिगड़ गई. आरोप है कि हालत गंभीर होने के बावजूद समय पर उचित इलाज नहीं मिला. घटना के दौरान मरीज के परेशान हालत में करवटें बदलने का वीडियो भी सामने आया है. टीटी नगर पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है

इंजेक्शन के बाद हालत बिगड़ने का आरोप
जानकारी के मुताबिक, अमन इलाज कराने के लिए JP अस्पताल पहुंचे थे. इसी दौरान उन्हें इंजेक्शन लगाया गया, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ने का आरोप है. बताया जा रहा है कि हालत खराब होने पर अमन काफी परेशान नजर आए। इस दौरान उनके शरीर में बेचैनी दिखाई देने और लगातार करवटें बदलने का वीडियो सामने आया है.

ड्यूटी डॉक्टर पर इलाज नहीं करने के आरोप
मामले में आरोप लगाया गया है कि मरीज की हालत बिगड़ने के बावजूद ड्यूटी पर मौजूद जूनियर डॉक्टर ने समय पर उचित इलाज नहीं किया. यह भी आरोप है कि उस समय अस्पताल में सीनियर डॉक्टर मौजूद नहीं थे. हालांकि, इंजेक्शन की प्रकृति, मरीज की हालत बिगड़ने के वास्तविक कारण और इलाज में लापरवाही के आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी.इस घटना के बाद अस्पताल की इलाज व्यवस्था और आपात स्थिति में मरीजों को मिलने वाली चिकित्सा सुविधाओं को लेकर सवाल उठने लगे हैं.

पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच
अमन की मौत के बाद पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है. पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल टीटी नगर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.पुलिस जांच में मौत के कारणों, इलाज के दौरान अपनाई गई प्रक्रिया और लगाए गए आरोपों से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जाएगी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा सकती है.

जांच के बाद स्पष्ट होगी मौत की वजह
JP अस्पताल में हुई इस घटना ने मरीजों के इलाज और अस्पताल की जिम्मेदारी को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि अमन की मौत किस वजह से हुई. इलाज के दौरान वास्तव में कोई लापरवाही बरती गई थी. इन सभी पहलुओं पर पुलिस की जांच और मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.



Source link