IPL में सबसे बड़ा धमाका! लक्ष्मी मित्तल और अदार पूनावाला खरीदेंगे राजस्थान रॉयल्स, डील पक्‍की

IPL में सबसे बड़ा धमाका! लक्ष्मी मित्तल और अदार पूनावाला खरीदेंगे राजस्थान रॉयल्स, डील पक्‍की


Last Updated:

Rajasthan Royals Acquisition : अरबपति लक्ष्मी एन मित्तल और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) के सीईओ अदार पूनावाला ने मिलकर राजस्थान रॉयल्स (RR) क्रिकेट फ्रेंचाइजी को खरीदने की पूरी तैयारी कर ली है. इस अधिग्रहण के लिए सीसीआई की मंजूरी मिल चुकी है.

Zoom

मित्तल और पूनावाला के इस अधिग्रहण पैकेज में राजस्थान रॉयल्स के मालिकाना हक वाली दो विदेशी फ्रेंचाइजी भी शामिल हैं.

नई दिल्‍ली. दुनिया भर में स्टील किंग के नाम से मशहूर भारतीय अरबपति लक्ष्मी एन. मित्तल और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) के सीईओ अदार पूनावाला ने मिलकर राजस्थान रॉयल्स (RR) क्रिकेट फ्रेंचाइजी को खरीदने की पूरी तैयारी कर ली है. इस अधिग्रहण को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) की आधिकारिक मंजूरी मिल चुकी है. Billionaires Africa की रिपोर्ट के मुताबिक, यह मेगा डील लगभग 1.65 अरब डॉलर (करीब ₹1,58,38.63 करोड़) में तय हो रही है.

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने 17 सितंबर को इस अधिग्रहण को हरी झंडी देने की औपचारिक घोषणा की. सीसीआई की मंजूरी मिलने के बाद अब इस डील के पूरे होने की कानूनी प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है. मित्तल और पूनावाला के इस अधिग्रहण पैकेज में राजस्थान रॉयल्स के मालिकाना हक वाली दो विदेशी फ्रेंचाइजी भी होंगी. दक्षिण अफ्रीका की टी-20 लीग SA20 में हिस्सा लेने वाली पार्ल रॉयल्स (Paarl Royals) और  वेस्टइंडीज की कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) में खेलने वाली बारबाडोस रॉयल्स (Barbados Royals) भी मित्‍तल और पूनावाला की हो जाएगी.

लक्ष्‍मी मित्‍तल के पास होगी बड़ी हिस्‍सेदारी

यह सौदा वेस्‍टव्‍यू क्रिकेट लिमिटेड (Westview Cricket Limited) के जरिए पूरा किया जा रहा है. यह ब्रिटेन में रजिस्‍टर्ड एक इन्‍वेस्‍टमेंट कंपनी है, जिसका स्वामित्व मित्तल परिवार के पास है. इस सौदे में पूनावाला स्‍पोर्ट्स एंड फिटनेस प्राइवेट लिमिटेड (Poonawalla Sports and Fitness Private Limited) भी शामिल है. मित्तल परिवार वेस्‍टव्‍यू क्रिकेटके माध्यम से फ्रेंचाइजी समूह की करीब 75% हिस्सेदारी खरीदेगा. वहीं, अदार पूनावाला की हिस्सेदारी लगभग 18% होगी. मौजूदा निवेशकों में शामिल मनोज बदाले के पास करीब 7% हिस्सेदारी बरकरार रहने की उम्मीद है.

इस सौदे की घोषणा इस साल की शुरुआत में करीब 1.65 अरब डॉलर (लगभग ₹1,58,38.63 करोड़) के एंटरप्राइज वैल्यू पर की गई थी. इस समझौते से पहले अमेरिकी निवेशकों के नेतृत्व वाले एक दल ने भी राजस्‍थान रॉयल्‍स को खरीदने का असफल प्रयास किया था. तब राजस्‍थान रॉयल्‍स फ्रेंचाइजी समूह का मूल्य करीब 1.63 अरब डॉलर आंका गया था.



Source link