Tamilnadu Jailbreak Latest News: झाड़ियों में छिपा मिला, कोई गांव की सड़क से और कोई शेयर‍िंग ऑटो से… जेल से भागे 17 में से 13 कैदी कैसे पकड़े गए?

Tamilnadu Jailbreak Latest News: झाड़ियों में छिपा मिला, कोई गांव की सड़क से और कोई शेयर‍िंग ऑटो से… जेल से भागे 17 में से 13 कैदी कैसे पकड़े गए?


होमताजा खबरदेश

कोई शेयर‍िंग ऑटो से… तमिलनाडु जेल से भागे 17 में से 13 कैदी कैसे पकड़े गए?

Last Updated:

Tamilnadu Theni Jailbreak News: तमिलनाडु के थेनी जिले की थेक्कमपट्टी जेल से 17 विचाराधीन कैदी फरार हो गए. पुलिस ने ड्रोन और 300 से ज्यादा जवानों की मदद से 13 कैदियों को पकड़ लिया. मामले में तीन हेड कांस्टेबल समेत नौ जेल कर्मचारी सस्पेंड किए गए हैं.

Zoom

तम‍िलनाडु जेल ब्रेक केस में पुल‍िस ने फरार 17 में से 13 कैद‍ियों को अरेस्‍ट कर ल‍िया है (फोटो:AI)

नई दिल्ली/थेनी. तमिलनाडु के थेनी जिले की थेक्कमपट्टी जेल से फरार हुए 17 विचाराधीन कैदियों में से 13 को पुलिस ने पकड़ लिया है. इन कैदियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने बड़े स्तर पर तलाशी अभियान चलाया. किसी को जेल के पीछे झाड़ियों से पकड़ा गया तो कोई गांव की सड़क पर पैदल घूमता मिला. एक कैदी को शेयर‍िंग ऑटोरिक्शा में बैठते समय गिरफ्तार किया गया. वहीं, आठ कैदियों को अलग-अलग जगहों से पकड़े गए.

पुलिस ने फरार कैदियों की तलाश में 300 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को लगाया था. ड्रोन की मदद से भी जंगल और आसपास के इलाकों में तलाशी ली गई. अधिकारियों के मुताबिक, बाकी चार कैदियों की तलाश जारी थी.

मिर्गी का दौरा पड़ने के बहाने जेल से भागे कैदी
जानकारी के मुताबिक, जेल से भागने की घटना सोमवार देर रात हुई. बताया गया कि एक कैदी ने जेल की सेल में मिर्गी का दौरा पड़ने की बात कही. उसकी मदद करने के लिए जब एक जेल गार्ड अंदर आया तो कैदियों ने कथित तौर पर उस पर हमला कर दिया. इस दौरान गार्ड के सिर में चोट लग गई.

इसके बाद 17 कैदी जेल के मुख्य गेट से फरार हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया. पूरे राज्य में अलर्ट जारी किया गया और कैदियों को पकड़ने के लिए 17 विशेष टीमें बनाई गईं.

कोई झाड़ियों में मिला, तो कोई सड़क पर पकड़ा गया
पुलिस की शुरुआती कार्रवाई में पांच कैदियों को अलग-अलग जगहों से पकड़ा गया. प्रवीण जेल के पीछे झाड़ियों में छिपा मिला. वह जेल की दीवार पार करने के बाद ज्यादा दूर नहीं जा पाया था. थेनी जिले के थेवरम का रहने वाला सिलंबरासन जेल से करीब छह किलोमीटर दूर अंदीपट्टी के पास सड़क पर पैदल जाते हुए पकड़ा गया.

वहीं, मदुरै के राजकुमार और राजा सिखंथर को जेल से करीब 10 किलोमीटर दूर उक्करईपट्टी गांव की सड़क पर पकड़ा गया. दोनों पैदल जा रहे थे. मदुरै के पास अलवंथन का रहने वाला लिंगप्रसाद जेल से करीब छह किलोमीटर दूर एक शहर में शेयर‍िंग ऑटोरिक्शा में बैठने की कोशिश कर रहा था. इसी दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया. तबीयत खराब होने की शिकायत के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया.

जंगल में आठ कैदियों को पकड़ने के लिए ड्रोन से तलाशी
पुलिस को बाद में थेनी के पास जंगल वाले इलाके में कुछ अहम सुराग मिले. इसके बाद बड़े स्तर पर तलाशी अभियान चलाया गया. इस ऑपरेशन में 300 से ज्यादा पुलिसकर्मी शामिल हुए और ड्रोन की मदद से भी इलाके पर नजर रखी गई. जंगल में घनी झाड़ियों, बड़े पत्थरों और ऊबड़-खाबड़ रास्तों के कारण कैदियों को तलाशना आसान नहीं था. इसके बावजूद पुलिस ने वहां छिपे आठ कैदियों को पकड़ लिया.

नौ जेल कर्मचारी सस्पेंड
जेल से एक साथ 17 कैदियों के फरार होने के मामले में कार्रवाई भी की गई है. तीन हेड कांस्टेबल समेत जेल के नौ कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है. जेल विभाग के महानिदेशक संदीप राय राठौर ने 13 कैदियों के पकड़े जाने की पुष्टि की और बाकी चार को भी जल्द गिरफ्तार करने की उम्मीद जताई. अब अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि एक कैदी की कथित मेडिकल इमरजेंसी के दौरान इतनी बड़ी संख्या में कैदी जेल से कैसे भाग निकले.

img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code

login



Source link