रणबीर कपूर का 40 सेकंड का VIDEO, जिसमें छिपा है 3 घंटे की ‘रामायण’ का पूरा सार, 3 साल की मेहनत की दिखी झलक

रणबीर कपूर का 40 सेकंड का VIDEO, जिसमें छिपा है 3 घंटे की ‘रामायण’ का पूरा सार, 3 साल की मेहनत की दिखी झलक


Last Updated:

‘रामायण’ की रिलीज डेट जैसे-जैसे करीब आ रही है, वैसे-वैसे मेकर्स इस फिल्म को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट डबर कर रहे हैं. अब मेकर्स ने फिल्म से जुड़ा एक 40 सेकंड का वीडियो जारी किया है.इस वीडियो में रणबीर कपूर की रामायण के मेकिंग यानी सेट कैसे बना, कैसे किरदारों को तैयार किया गया दिखाया गया है. इस छोटे से वीडियो में सालों की मेहनत साफ नजर आ रही है. वीडियो यूट्यूब पर आते ही वायरल हो गया है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

वीडियो देख बढ़ी फैंस की एक्साइटमेंट

नई दिल्ली. नितेश तिवारी की ‘रामायण’ से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में रामायण के टीम की सालों की मेहनत नजर आ रही है. मेकर्स ने ये वीडियो यूट्यूब पर शेयर किया है. सामने आते ही ये वीडियो वायरल हो गया. वीडियो में रणबीर कपूर भी नजर आ रहे हैं और साथ ही शाही महल को कैसे बनाया गया, ये भी दिखाया गया है. वीडियो देख फैंस की एक्साइटमेंट फिल्म को लेकर दोगुनी हो गई है.

रणबीर कपूर की फिल्म रामयाण अगले हफ्ते सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. लेकिन फिल्म की रिलीज से पहले ही अब फिल्म से जुड़े लोगों की तीन साल की मेहनत ऑडियंस के सामने आ गई है. लोग देख सकते हैं नितेश तिवारी की रामायण के लिए पूरी टीम ने कितनी मेहनत की है. फिल्म की बड़ी कास्ट देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस फिल्म के लिए कितनी बड़ी संख्या में लोगों ने फिल्म के लिए काम किया होगा.

हैरान कर देगा 40 सेकंड का वीडियो

जीयो हॉटस्टार पर रामायण मेकिंग का एक वीडियो शेयर किया गया है. इस वीडियो में पूरी रामायण की झलक दिखाई गई है. इस वीडियो में विदेशी टीम और एक्टर्स साथ काम करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे फिल्म के लिए ग्रैंड सेट को तैयार किया गया. कैसे VFX पर काम किया गया. इस छोटे से वीडियो क्लिप में तीन घंटे की फिल्म का पूरा सार छिपा है.

वायरल हो रहा रामायण का मेकिंग वीडियो

इस 40 सेकंड के वीडियो की शुरुआत होती है, भगवान राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान जी की एक फोटो से. इसके बाद रामायण के कुछ अंश लिखे दिखते हैं. फिर दिखाई देते हैं फिल्म के सेट के बिहाइंड द सीन. वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि महाराज दसरथ की सभा का स्थान कैसे बनाया गया. सिंहासन कैसे बना. आलिशान भव्य महल को कैसे बनाया गया. सोने की लंका की भी झलक दिखाई गई है. फिल्म के VFX और एक्शन सीन के लिए विदेश से लोग आए थे. रणबीर कपूर एक ब्लू बैकग्राउंड के साथ सीन शूट करते नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं वीडियो में डायरेक्टर नितेश तिवारी और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा भी नजर आ रहे हैं.

बता दें कि 4000 करोड़ के भारी भरकम बजट में बनी रामायण को नमित मल्होत्रा ने प्रोड्यूस किया है. रणबीर कपूर इस फिल्म पर तीन साल से काम कर रहे हैं, वो भी फिल्म में साफ नजर आ रहा है. इस रोल के लिए रणबीर कपूर ने जी तोड़ मेहनत की है. एक्टर ने बताया कि ये किरदार निभाकर उन्हें भी ज्ञान प्राप्त हुआ है. वो पहले से ज्यादा सुलझे हुए महसूस करते हैं. वहीं फिल्म में सीता का किरदार निभाने वाली साई पल्लवी ने कहा कि वो हमेशा अपने किरदारों में कुछ अपना भी जोड़ने की कोशिश करती हैं. लेकिन इस रोल के लिए उन्होंने सिर्फ माता सीता से प्रार्थना की. अपनी तरफ से उन्होंने कोई दिमाग नहीं लगाया. फिल्म 5 नवंबर को रिलीज होने वाली है.



Source link