17000KM तक उड़ने की शक्ति, दो इंजन, 450 लोगों के बैठने की क्षमता, जंबो बोइंग 777 विमान की खासियत

17000KM तक उड़ने की शक्ति, दो इंजन, 450 लोगों के बैठने की क्षमता, जंबो बोइंग 777 विमान की खासियत


Last Updated:

Boeing 777 News: बीते सोमवार की देर रात को बोइंग 777 लैंड विमान 430 लोगों के साथ लैंड किया. इस भारी-भरकम विमान को देखकर हर कोई चकित रह गया. बोइंग 777 विमान पहली बार लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड किया है. इस विमान की खासियत यह है कि इसमें दो इंजन लगे हुए हैं. इसके अलावा यह एक बार 17000 किलोमीटर तक उड़ सकता है.

Zoom

लखनऊ एयरपोर्ट पर पहली बार उतरा बोइंग 777. (फोटो- रॉयटर्स)

लखनऊः उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार की देर रात को पहली बार बोइंग 777 जंबो विमान लैंड किया. प्राप्त जानकारी के मुताबिक सऊदी अरब की सऊदिया एयरलाइंस का बोइंग 777 विमान पात 12 बजकर 50 मिनट पर 430 यात्रियों के साथ लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरा. विमान की लैंडिंग से कुछ दिन पहले सऊदी एयरलाइंट की टीम ने लखनऊ एयरपोर्ट का निरीक्षण किया था. मौजूदा रनवे को बोइंग 777 श्रेणी के विमानों की लैंडिंग के लिए रनवे उपयुक्त पाया गया. आइए जानते हैं इसकी खासियत

बोइंग 777 की क्या है खासियत
बता दें कि बोइंग 777 लंबी दूरी के लिए बनाया गया दुनिया का सबसे बड़ा ट्विनजेट (दो इंजन वाला) वाइड बॉडी विमान है. इसे आमतौर पर ट्रिपल सेवन कहा जाता है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक इसमें दो शक्तिशाली जेट इंजन होते हैं. इसमें आमतौर पर 314 से 451 यात्रियों के बैठने की क्षमता होती है. वहीं इसकी उड़ान शक्ति की बात करें तो यह करीब 9,695 से 17,372 किलोमीटर तक उड़ सकता है.

एक साथ बड़ी संख्या में आताे-जाते हैं यात्री
बता दें कि सउदिया एयरलाइंस सऊदी अरब को दुनिया के प्रमुख इंटरनेशनल डेस्टिनेशन से जोड़ती है. लखनऊ में बोइंग 777 का पहली बार संचालन शहर के अंतरराष्ट्रीय हवाई यातायात के लिहाज से अहम है. इस विमान के जरिए बड़ी संख्या में यात्रियों को एक साथ ले जाने की सुविधा मिलती है.

300 यात्रियों ने लखनऊ से जाने की कराई है बुकिंग
बताया जा रहा है कि लखनऊ से रवाना होने वाली वापसी की उड़ान में लगभग 300 यात्रियों की बुकिंग बताई गई है. बोइंग 777 अपने बड़े आकार, लंबी दूरी तक उड़ान भरने की क्षमता और अधिक यात्री क्षमता के लिए जाना जाता है.



Source link