ODI में जीत का सिकंदर कौन? ये हैं 5 सबसे ज्यादा मैच जिताने वाले सूरमा कप्तान
Last Updated:
टी20 की बढ़ती लोकप्रियता के बीच वनडे क्रिकेट ने अपने वजूद को मजबूती के साथ बरकरार रखा है. यही कारण है कि हर वनडे विश्व कप के लिए दुनिया की सभी बड़ी टीमें तगड़ी तैयारी करती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं वनडे फॉर्मेट के ऐसे ही पांच सबसे सफल कप्तानों के बारे में, जिनके नाम सबसे ज्यादा मैचों में जीत दर्ज है.
वनडे के सबसे सफल कप्तान
नई दिल्ली: मॉडर्न डे क्रिकेट में वनडे फॉर्मेट की लोकप्रियता में भारी गिरावट आई है. फैंस कम समय में ज्यादा से ज्यादा एक्शन देखना चाहते हैं. यही कारण है कि आज टी20 के दीवानदी बढ़ है, लेकिन एक दौर ऐसा भी था जब टेस्ट के साथ वनडे क्रिकेट का अपना एक अलग रोमांच हुआ करता था. फैंस को वनडे फॉर्मेट का हर एक रिकॉर्ड उंगलियों पर याद रहता था. ऐसे में आइए जानते हैं इस फॉर्मेट के पांच सबसे सफल कप्तानों के बारे में, जिनके नाम सबसे ज्यादा जीत का रिकॉर्ड है.
वनडे फॉर्मेट के 5 सबसे सफल कप्तान
रिकी पोंटिंग-
इस लिस्ट में पहला नाम ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज रिकी पोंटिंग का है. पोंटिंग वनडे क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तान माने जाते हैं. उन्होंने साल 2002 से 2012 के बीच रिकॉर्ड 230 वनडे मैचों में ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी की. इस दौरान उनकी अगुवाई में ऑस्ट्रेलिया ने 165 मैचों में शानदार जीत दर्ज की, जबकि 51 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा और 14 मैच बेनतीजा या टाई रहे. पोंटिंग की कप्तानी में जीत का प्रतिशत 76 से भी ज्यादा रहा. उनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने 2003 और 2007 का वनडे वर्ल्ड कप लगातार जीता.
रिकी पोंटिंग
महेंद्र सिंह धोनी
इस लिस्ट में दूसरा नाम भारतीय दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी का है. धोनी ने 2007 से 2018 के बीच कुल 200 वनडे मैचों में भारतीय टीम की कमान संभाली. उनकी कप्तानी में भारत ने 110 मैचों में जीत हासिल की, जबकि 74 मैचों में टीम को हार झेलनी पड़ी. धोनी की कप्तानी में ही भारत ने 28 साल बाद 2011 का वनडे वर्ल्ड कप और 2013 की आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की थी.
महेंद्र सिंह धोनी
एलन बॉर्डर
एलन बॉर्डर इस मामले में तीसरे नंबर हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान संभाली जब टीम बदलाव के मुश्किल दौर से गुजर रही थी. उन्होंने 1985 से 1994 के बीच कुल 178 वनडे मैचों में ऑस्ट्रेलिया का नेतृत्व किया. बॉर्डर की कप्तानी में टीम ने 107 मैचों में जीत का स्वाद चखा, जबकि 67 मैचों में हार मिली और 4 मैच बिना नतीजे के खत्म हुए. बॉर्डर की मजबूत कप्तानी की सबसे बड़ी उपलब्धि 1987 का वर्ल्ड कप था.
एलन बॉर्डर
हंसी क्रोनिए
साउथ अफ्रीका के हेंसी क्रोनिए का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं. हेंसी क्रोनिए 1994 से 2000 के दौरान कुल 138 वनडे मैचों में साउथ अफ्रीका की कप्तानी की. क्रोनिए की कप्तानी में टीम ने 99 मैचों में जीत दर्ज की और सिर्फ 35 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा.
हेंसी क्रोनिए
स्टीफन फ्लेमिंग
न्यूजीलैंड के वनडे फॉर्मेट के 5वें सबसे सफल कप्तान हैं. उन्होंने 1997 से 2007 के लंबे दौर में कुल 218 वनडे मैचों में न्यूजीलैंड की कप्तानी की. फ्लेमिंग के नेतृत्व में कीवी टीम ने 98 मैचों में जीत दर्ज की, जबकि 106 मुकाबलों में टीम को हार मिली.