Last Updated:
एकता कपूर अपने सुपरनेचुरल शो नागिन का अगला पार्ट लेकर आ रही हैं. एकता कपूर ने नागिन का अगला पार्ट कंफर्म करते हुए बताया कि वो शो बना रही हैं लेकिन इसका नाम नागिन 8 नहीं होगा. टीवी क्वीन ने कहा कि ज्योतिष विद्या की वजह से वो ऐसा फैसला ले रही हैं. उनका कहना है कि वो सीधे सीजन 9 लाएंगी.
एकता कपूर नागिन 8 नहीं बनाएंगी.
नई दिल्ली. एकता कपूर ने नागिन फ्रेंचाइजी से टीवी पर एक अलग सफर तय किया. उनके सुपरनेचुरल शो ने कई टीवी कलाकारों की किस्मत चमकाई. अब एकता कपूर के इस सुपरहिट फ्रेंचाइजी के 8वें पार्ट को लेकर चर्चाएं तेज हैं. एकता कपूर जल्द ही ‘नागिन’ का नया सीजन लेकर आने वाली हैं, लेकिन टीवी क्वीन ने साफ कर दिया है कि वो नागिन 8 नहीं बनाएंगी. एकता कपूर ने वीडियो शेयर कर साफ किया है कि वो नागिन 8 नहीं बनाएंगी.
एकता कपूर ने शो के नाम को लेकर वीडियो शेयर किया.
एकता कपूर ने बताई ‘नागिन 8’ न बनाने की वजह
एकता कपूर ने वी़डियो में अपने दोस्त से भी पूछा कि अगर वो नाम नागिन 8 नहीं रखेंगी, तो उन्हें क्या रखना चाहिए. उनकी फ्रेंड ने सजेस्ट किया कि वो नागिन 7.20 नाम रख सकती है. एकता कपूर के इस सुपरनेचुरल शो का पिछला सीजन काफी सक्सेसफुल था और उसी के नाम पर दोबारा नाम रखा जा सकता है.
वहीं इस वीडियो में एकता कपूर कहते दिख रही हैं कि वो अपने शो का सीधा सीजन 9 भी ला सकती है. ऐसे में तय है कि एकता कपूर अपने इस सुपरनेचुरल शो के अगले सीजन का टाइटल या नागिन 7.20 रखेंगी या फिर नागिन 9 लेकिन वो नागिन 8 के नाम से सीरियल नहीं बनाएंगी.
धार्मिक हैं एकता कपूर
एकता कपूर ने बताया कि इसके पीछे एस्ट्रोलॉजी का कारण है. वो 8 नंबर को लकी नहीं मानती हैं. इससे पहले एकता कपूर ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट पर शिरकत करने के दौरान कहा था कि वो काफी धार्मिक हैं. वो ज्योतिष विद्या में भी काफी मानती हैं. अपना कोई भी सीरियल बनाने से पहले एकता कपूर उसके नाम और अक्षर को लेकर काफी विचार करती हैं.