लड़की को इंस्टा पर दोस्ती पड़ी भारी, कॉफी पिलाने के बाद 4-5 लड़कों ने किया रेप, अस्पताल के बाहर छोड़कर भागे


Last Updated:

एक लड़की ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो शेयर कर सामूहिक बलात्कार की बात कही. इसके बाद उज्जैन के नानाखेड़ा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई. पुलिस ने लड़की का मेडिकल टेस्ट करवाया. लड़की ने शिकायत में बताया कि 6 महीने पहले इंस्टाग्राम पर चक्रेश नाम के लड़के से उनकी मुलाकात हुई थी. उसने मिलने के लिए इंदौर बुलाया था. पहले कॉफी पिलाई और बाद में 4-5 लोगों के साथ मिलकर रेप किया.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

लड़की को इंस्टा पर दोस्ती पड़ी भारी, कॉफी पिलाने के बाद 4-5 लड़कों ने किया रेपZoom

उज्जैन की नानाखेड़ा पुलिस ने रेप का एक केस दर्ज किया.

उज्जैन. उज्जैन में एक लड़की के साथ कार में दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है. पीड़िता के आरोपों के मुताबिक, इंस्टाग्राम के जरिए उज्जैन के एक युवक से उसकी दोस्ती हुई थी. सोमवार को युवक ने महिला को मिलने के लिए उज्जैन बुलाया. आरोप है कि यहां मिलने के बाद युवक और उसके साथी ने महिला के साथ कार में यौन उत्पीड़न किया और फिर उसे इंदौर के अरविंदो अस्पताल के पास छोड़कर फरार हो गए. मामले में नानाखेड़ा पुलिस ने महिला की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता इंदौर की रहने वाली है और करीब छह महीने पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए उसकी पहचान उज्जैन निवासी चक्रेश जैन से हुई थी. दोनों पहले भी उज्जैन और इंदौर में मिल चुके थे. सोमवार शाम को चक्रेश ने महिला को उज्जैन बुलाया. महिला बस से उज्जैन पहुंची, जहां मेघदूत होटल के पास चक्रेश अपने एक साथी के साथ कार लेकर उसका इंतजार कर रहा था.

महिला दोनों के साथ कार में बैठी और कॉफी पीने के लिए गई. पीड़िता ने आरोप लगाया कि इसके बाद दोनों युवकों ने उसके साथ जबरदस्ती करते हुए दुष्कर्म किया. घटना के बाद आरोपी उसे इंदौर में अरविंदो अस्पताल के पास छोड़कर चले गए. इस मामले में पीड़िता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी जारी किया, जिसमें उसने घटना में 4-5 लोगों के शामिल होने का आरोप लगाया है. वीडियो में महिला ने दावा किया कि इंदौर की ओर जाते समय कार में कुछ अन्य युवक भी सवार हुए और उसके साथ मारपीट की गई. उसने गंभीर चोट पहुंचाने और सामूहिक दुष्कर्म के आरोप भी लगाए हैं. हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर होना बाकी है.

पुलिस ने करवाया पीड़िता का मेडिकल टेस्ट

सीएसपी श्वेता गुप्ता के अनुसार, महिला ने शिकायत में बताया कि कुछ महीने पहले इंस्टाग्राम के जरिए उसकी उज्जैन निवासी युवक से दोस्ती हुई थी. दोनों पहले भी मिल चुके थे. सोमवार को महिला अपनी मर्जी से इंदौर से उज्जैन मिलने आई थी. मेघदूत के पास मुलाकात के बाद वह आरोपियों के साथ कार में गई थी. महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएसपी श्वेता गुप्ता और नानाखेड़ा थाना प्रभारी नरेंद्र यादव ने पीड़िता से पूछताछ की. इसके बाद रात करीब दो बजे उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया. पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनकी तलाश और मामले की जांच शुरू कर दी है.

मामले की जांच कर रही है पुलिस

फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में लगाए गए आरोपों और शिकायत में दर्ज तथ्यों का सत्यापन किया जा रहा है. मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.



Source link