Last Updated:
Jammu Pakistan Spy: सरहद पार बैठे आतंकी हैंडलर्स और विदेशी खुफिया एजेंसियों के इशारे पर देश की सुरक्षा में सेंध लगाने की एक बड़ी और नापाक साजिश को जम्मू पुलिस ने नाकाम कर दिया है. पुलिस ने अखनूर और आर.एस. पुरा से अरुण कुमार और गौरव शर्मा नाम के दो संदिग्धों को संवेदनशील और रणनीतिक जानकारियां लीक करने के आरोप में दबोचा है.
जम्मू में जासूसी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
Pakistan Spy Arrested in Jammu: जम्मू में संवेदनशील सुरक्षा जानकारी साझा करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों की पहचान अखनूर के मथवार निवासी अरुण कुमार और आर.एस. पुरा निवासी गौरव शर्मा के रूप में हुई है. पुलिस को आशंका है कि दोनों के संपर्क पाकिस्तानी हैंडलर्स से थे. मामले की जांच तेज कर दी गई है.
विदेशी खुफिया एजेंटों से जानकारी साझा करने का आरोप
पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी एन्क्रिप्टेड संचार माध्यमों के जरिए विदेशी खुफिया एजेंटों और आतंकी संगठनों से जुड़े हैंडलर्स के साथ तस्वीरें और इलेक्ट्रॉनिक डेटा साझा कर रहे थे. आरोप है कि उनकी गतिविधियों के तार पाकिस्तान स्थित संगठनों से भी जुड़े हो सकते हैं.
आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम के तहत मामला दर्ज
इस मामले में आर.एस. पुरा पुलिस स्टेशन में FIR नंबर 189/2026 दर्ज की गई है. पुलिस ने आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. फिलहाल, पुलिस कथित नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने और इन गतिविधियों से सुरक्षा पर पड़ने वाले संभावित असर का पता लगाने में जुटी है. मामले में आगे की जांच जारी है.