Last Updated:
नेटफ्लिक्स की टॉप 10 फिल्मों में साउथ फिल्मों का दबदबा देखने को मिला. इसमें 8 फिल्में साउथ की ही है. ये दिखाता है कि दर्शकों को ओटीटी पर साउथ फिल्मों का कितना क्रेज है. चलिए बताते हैं इन दस फिल्मों के नाम.
image: movie poster
नेटफ्लिक्स पर टॉप 10 फिल्मों की बात करें तो इसमें ज्यादातर साउथ की फिल्मों का दबदबा देखने को मिला. परिणीति चोपड़ा की रिपोर्टिंग लाइव छोड़ दें और एक हॉलीवुड मूवी हटां दें तो बाकी सभी 8 फिल्में साउथ से आती हैं. ये लिस्ट साबित करती है कि देश में साउथ की फिल्मों का कितना क्रेज है. चलिए नेटफ्लिक्स की टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट बताते हैं.
नेटफ्लिक्स की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, इस वक्त ओटीटी प्लेटफॉर्म पर साउथ की स्पोर्ट्स एक्शन फिल्म ‘मंडाडी’ ट्रेंड कर रही है. ये फिल्म नंबर एक पर है जिसे दर्शक सबसे ज्यादा प्यार दे रहे हैं. 12 से 18 अक्टूबर 2026 की रैंकिंग के अनुसार, दूसरे नंबर पर परिणीति चोपड़ा की रिपोर्टिंग लाइव है.
नेटफ्लिक्स इंडिया की टॉप 10 फिल्मों के नाम
1. मंडाडी (Mandaadi)
2. रिपोर्टिंग लाइव (Reporting Live)
3. एन्ना विलाई: द प्राइस ऑफ डिग्निटी (Enna Vilai: The Price of Dignity)
4. प्रधामा दृष्ट्या कुट्टक्कर (Pradhama Drishtya Kuttakkar)
5. एपिक (Epic)
6. विश्वनाथ एंड सन्स (Vishwanath & Sons)
7. एनिमल्स (Animals)
8. इरुमुडी (Irumudi)
9. ईविल डेड बर्न (Evil Dead Burn)
10. मोधा रात्रि (Modha Rathri)
मंडाडी की हुई सबसे ज्यादा चर्चा
नेटफ्लिक्स पर नंबर वन बनी फिल्म मंडाडी की सबसे ज्यादा चर्चा हुई. आईएमडीबी पर इसे 8.5 की जबरदस्त रेटिंग भी मिली है. फिल्म में दिखाया जाता है कि कैसे दो पुराने दोस्त दुश्मन बन गए हैं और समंदर में रेस के लिए उतरते हैं. ‘मंडाडी’ एक तमिल फिल्म है जिसे मथिमारन पुगाजेंधी ने बनाया है. फिल्म 10 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और ये साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म की लिस्ट में चौथे नंबर पर आ गई थी. बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट होने के बाद ओटीटी पर ये नंबर वन बन गई.
10 में से 8 साउथ की फिल्में
नेटफ्लिक्स टॉप 10 में 8 फिल्में साउथ की है. प्रथामा दृश्ट्या कुट्टक्कर, एपिक, विश्वनाथ एंड सन्स, इरुमुडी से लेकर मोधा रात्रि तक. इन दस फिल्मों में एक फिल्म ‘ईविल डेड बर्न’ इस साल रिलीज हुई अमेरिकन सुपरनेचुरल हॉरर फिल्म है जिसे आईएमडीबी पर 6.2 की रेटिंग मिली है.