पुणे के पास इलेक्ट्रिक बस में लगी भीषण आग, मची चीखपुकार, 17 यात्रियों को बचाया गया

पुणे के पास इलेक्ट्रिक बस में लगी भीषण आग, मची चीखपुकार, 17 यात्रियों को बचाया गया


Last Updated:

पुणे के पास स्‍वारगेट इलाके में एक इलेक्‍ट्र‍िक बस में भीषण आग लग गई. इसमें सवार 17 यात्र‍ियों को बचा ल‍िया गया है. फ‍िलहाल पुल‍िस और फायर की टीमें बस में हुए इस हादसे का पता लगा रही हैं.

Zoom

पुणे में चलती इलेक्‍ट्र‍िक बस में लगी आग, 17 यात्री बचाए गए.

पुणे के पास इलेक्ट्रिक बस में भीषण आग लगने की घटना से चीख-पुकार मच गई. चलती बस में लगी आग के बीच 17 यात्रियों को सुरक्षित बचाया गया है. जानकारी के मुताबिक यह इलेक्ट्रिक शिवाई बस स्वारगेट इलाके से गुजर रही थी, तभी यह अचानक आग की चपेट में आ गई. जैसे ही आग फैली पूरी बस आग का गोला बन गई और उसमें सवार यात्री जान बचाने के लिए खिड़कियों की तरफ भागने लगे.

इस घटना के सामने आते ही आसपास के इलाके में भी दहशत फैल गई. हालांकि जानकारी के मुताबिक खबर है कि सभी 17 यात्री सुरक्षित बचा लिए गए हैं. इसमें किसी की जान नहीं गई है, लेकिन लोगों को हल्की चोटें आई हैं. यात्रियों का कहना है कि आग बहुत भीषण लगी थी लेकिन बड़ी घटना होने से बाल-बाल बच गई.

फिलहाल इसकी जांच की जा रही है कि बस में आग कैसे लगी? मौके पर पहुंची पुलिस और फायर की गाड़ियों ने बस की आग को बुझा दिया है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

इस घटना ने एक बार फिर इलेक्ट्रिक पब्लिक ट्रांसपोर्ट में आग से सुरक्षा और इमरजेंसी तैयारियों को लेकर चिंता बढ़ा दी है. कुछ दिन पहले ही ऐसी ही एक घटना ग्रेटर नोएडा स्थित यमुना एक्सप्रेसवे पर भी हुई थी. जिसमें चलती बस में भयानक आग लग गई.

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…



Source link