Karwa Chauth Lips Care: करवा चौथ पर बोल्ड लिपस्टिक लगाने से पहले ऐसे बनाएं होंठ मुलायम, घर पर तैयार करें ये होममेड स्क्रबर

Karwa Chauth Lips Care: करवा चौथ पर बोल्ड लिपस्टिक लगाने से पहले ऐसे बनाएं होंठ मुलायम, घर पर तैयार करें ये होममेड स्क्रबर


Homemade lip scrub for dark lips :  करवा चौथ का त्योहार यानी दुल्हन सा मेकअप! इस दिन हर सुहागिन सबसे अलग और सबसे खूबसूरत दिखना चाहती है. खूबसूरत साड़ी, हाथों में रची गहरी लाल मेहंदी और सोलह श्रृंगार के साथ जब चेहरे पर परफेक्ट मेकअप सजता है, तो निखार में चार चांद लग जाते हैं. करवा चौथ के खास लुक में बोल्ड रेड, डार्क मरून या वाइन शेड की लिपस्टिक काफी ट्रेंड करती है. वैसे, अगर आप न्यूड शेड भी लगाना चाहें, तो भी होंठों का सॉफ्ट होना बहुत जरूरी है. अगर लिप्स रूखे, फटे या पपड़ीदार हों, तो महंगी से महंगी बोल्ड लिपस्टिक भी पैची और खराब दिखने लगती है. तो चलिए जानते हैं कि घर की कुछ सिंपल चीज़ों की मदद से आप अपने होंठों के लिए नेचुरल लिप स्क्रब कैसे तैयार कर सकती हैं. दरसअल, होंठों की त्वचा चेहरे के बाकी हिस्सों से काफी पतली और नाजुक होती है. अगर आप इनकी स्क्रबिंग के लिए सख्त चीज़ों का इस्तेमाल करें, तो इससे होंठ छिल सकते हैं.

लिप स्क्रब बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:
ब्राउन शुगर (बारीक पिसी हुई): 2 चम्मच (यह डेड स्किन को हटाकर होंठों को स्मूथ बनाती है)
कच्चा शहद: 1 चम्मच (यह होंठों को गहराई से नमी देता है और फटे होंठों को हील करता है)
नारियल या बादाम का तेल: आधा चम्मच (यह त्वचा को पोषण देकर मुलायम बनाता है)

बनाने और इस्तेमाल करने का आसान तरीका:

इस तरह पेस्ट तैयार करें: सबसे पहले एक छोटी सी कटोरी में बारीक पिसी हुई ब्राउन शुगर, कच्चा शहद और पिघला हुआ नारियल तेल (या बादाम का तेल) लें. अब तीनों चीज़ों को तब तक अच्छे से मिलाएं जब तक कि एक गाढ़ा, दानेदार पेस्ट न बन जाए.

ऐसे करें मसाज : अपने होंठों को पानी से साफ कर लें और उंगली पर थोड़ा सा स्क्रब लेकर 30 सेकंड के लिए होंठों पर हल्के हाथों से गोल-गोल (circular motions) घुमाते हुए मसाज करें. ज्यादा जोर से रगड़ने की बिल्कुल ज़रूरत नहीं है.

ऐसे धोएं और मॉइश्चराइज करें: मसाज के बाद होंठों को हल्के गुनगुने पानी से धो लें या किसी भीगे सूती कपड़े से धीरे से पोंछ लें. स्क्रब करने के बाद होंठों पर तुरंत अपनी पसंद का लिप बाम या देसी घी लगा लें ताकि नमी लॉक हो जाए.

इन बातों का रखें खास ख्याल:

सप्ताह में 2 बार करें इस्तेमाल: करवा चौथ से पहले इस स्क्रब को हफ्ते में 1 से 2 बार ही इस्तेमाल करें. रोज़-रोज़ स्क्रब करने से होंठ रूखे हो सकते हैं.

रात को लगाएं लिप मास्क: स्क्रब करने के बाद रात को सोते समय होंठों पर वैसलीन या मलाई की पतली परत लगाकर सोएं.

भरपूर पानी पिएं: करवा चौथ के व्रत से पहले खुद को अंदर से हाइड्रेटेड रखना बहुत जरूरी है. भरपूर पानी पीने से होंठों का प्राकृतिक गुलाबीपन और नमी बनी रहती है.

तो बस, करवा चौथ की रात से पहले अपने होंठों को इस आसान होममेड स्क्रब से दीजिए एक्स्ट्रा प्यार और देखभाल. फिर देखिए आपकी पसंदीदा बोल्ड लिपस्टिक कैसे मक्खन की तरह होंठों पर लगेगी और हर कोई आपके इस खूबसूरत लुक की तारीफ करेगा!

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से है. घरेलू नुस्खों की प्रभावशीलता हर व्यक्ति की त्वचा के प्रकार और उसकी संवेदनशीलता के आधार पर अलग-अलग हो सकती है. किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लें. ध्यान दें कि होंठों की त्वचा बेहद नाजुक होती है और स्क्रबिंग से जलन या रूखापन बढ़ सकता है. किसी भी तरह की परेशानी होने पर इसका इस्तेमाल तुरंत बंद कर दें. इस लेख में दी गई जानकारी को चिकित्सकीय सलाह का विकल्प न मानें.



Source link