रश्मिका-विजय ने पहले दी सफाई, फिर ट्रोल्स के खिलाफ लिया सख्त एक्शन, साइबर क्राइम में दर्ज कराई शिकायत


Last Updated:

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने ‘कॉफी विद करण’ के 9वें सीजन के दूसरे एपिसोड पर शिरकत की. इस एपिसोड में रश्मिका और विजय ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई सारे दिलचस्प खुलासे किए जिसकी वजह से वो ट्रोल्स के निशाने पर आ गए. दोनों लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं. रश्मिका और विजय ने पहले इस मामले में अपनी चुप्पी तोड़ी और अब कपल ने सोशल मीडिया यूजर्स के खिलाफ सख्त एक्शन लेते हुए हैदराबाद के साइबर क्राइम में शिकायत दर्ज कराई.

Top Deals Inside

रश्मिका-विजय ने पहले दी सफाई, फिर ट्रोल्स के खिलाफ लिया सख्त एक्शनZoom

विजय और रश्मिका ने साइबर क्राइम में शिकायत दर्ज कराई है.

नई दिल्ली.  विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के ‘कॉफी विद करण 9’ में नजर आने के बाद सोशल मीडिया पर शुरू हुआ विवाद अब कानूनी मोड़ लेता दिखाई दे रहा है. एक्टर्स की टीम की ओर से जारी प्रेस नोट के मुताबिक, विजय और रश्मिका को लेकर सोशल मीडिया पर कथित रूप से कई भ्रामक और मनगढ़ंत दावे किए जा रहे थे. विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने सोशल मीडिया पर फेक कंटेंट फैलाने और उनकी पहचान का गलत इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है.

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के मैनेजर पी निशांत कुमार ने हैदराबाद साइबर क्राइम अधिकारियों से संपर्क किया है. एक्टर्स की टीम की ओर से जारी प्रेस नोट के मुताबिक, विजय और रश्मिका को लेकर सोशल मीडिया पर कथित रूप से कई भ्रामक और मनगढ़ंत दावे किए जा रहे थे. अब इस मामले में संबंधित कंटेंट और उसे फैलाने वाले सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच की मांग की गई है.

विजय और रश्मिका ने दर्ज कराई शिकायत

प्रेस नोट के मुताबिक, विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के मैनेजर पी निशांत कुमार ने इस मामले से जुड़े कथित सबूत हैदराबाद साइबर क्राइम अधिकारियों को सौंपे हैं. इनमें दोनों कलाकारों को लेकर कथित तौर पर फेक जानकारी फैलाने, उनकी पहचान का गलत इस्तेमाल करने और सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल करने से जुड़े कंटेंट शामिल हैं. अधिकारियों से इस कंटेंट की जांच करने के साथ ही इसे फैलाने वाले अकाउंट्स की भूमिका की पड़ताल करने की मांग की गई है.

(फोटो साभार X@RDBalaji)

विजय और रश्मिका की टीम ने साफ किया है कि शिकायत का उद्देश्य लोगों की सामान्य आलोचना या अभिव्यक्ति की आजादी पर रोक लगाना नहीं है. यह कदम केवल उस कथित भ्रामक और फेक कंटेंट के खिलाफ उठाया गया है, जिसे टीम गलत बता रही है और जो कानूनी दायरे में जांच का विषय हो सकती है.

‘कॉफी विद करण 9’ पर हुआ विवाद

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण 9’ पर शिरकत की थी. इस दौरान कपल ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई सारे खुलासे किए थे. विजय देवरकोंडा ने कहा था कि उन्होंने शादी से पहले रश्मिका के सामने शर्त रखी थी. विजय ने बताया था कि उन्होंने रश्मिका को प्रपोज नहीं किया था और एक्ट्रेस ने 100 बार उन्हें शादी के लिए पूछा था.



Source link