₹2500 वाला सूट सिर्फ ₹1200 में, पटना के इस मार्केट में उमड़ी महिलाओं की भीड़, यहां खरीदें पार्टी वियर से ब्राइडल लुक तक

₹2500 वाला सूट सिर्फ ₹1200 में, पटना के इस मार्केट में उमड़ी महिलाओं की भीड़, यहां खरीदें पार्टी वियर से ब्राइडल लुक तक


पटना: दिवाली और छठ की खरीदारी करनी हो या फिर आने वाले शादी-विवाह के सीजन के लिए खूबसूरत कपड़ों की तलाश हो, तो पटना के गांधी मैदान में लगा पटना एक्सपो आपके लिए खास हो सकता है. यहां पंजाब के पटियाला से आए विक्रेता फैंसी सूट, हैवी दुपट्टा सूट, मोगा सिल्क और प्योर कॉटन के सूट पीस की कई वैरायटी लेकर पहुंचे हैं. पूरा एक स्टॉल सिर्फ अलग अलग वैरायटी के सूट सलवार से भरा पड़ा है. सबसे खास बात यह है कि इन सूट पर करीब 50 फ़ीसदी तक की छूट मिल रही है. दुकानदार शेखर कुमार का कहना है कि बाजार में ₹2000 से ₹2500 तक मिलने वाले कई फैंसी सूट यहां ₹1000 से ₹1200 की रेंज में उपलब्ध हैं.

₹1200 में हैवी दुपट्टा और पार्टी वियर सूट

गांधी मैदान में गेट नंबर 7 के सामने लगे इस एग्जिबिशन में शादी और पार्टी में पहनने के लिए कई तरह के हैवी सूट देखने को मिल रहे हैं. इनमें हैंड वर्क वाले सूट, हैवी दुपट्टे के साथ आने वाले डिजाइन और अलग-अलग रंगों में फैंसी सूट पीस शामिल हैं.

विक्रेता शेखर कुमार का दावा है कि बाजार में ₹2000 से ₹2200 तक मिलने वाले कुछ फैंसी सूट यहां करीब ₹1200 में मिल रहे हैं. वहीं, कुछ डिजाइन बाजार में ₹2500 तक की कीमत के हो सकते हैं. इन सूट सेट में टॉप, बॉटम, दुपट्टा और लाइनिंग भी शामिल होने की बात विक्रेता ने कही है. ऐसे में शादी-विवाह के लिए कपड़े खरीदने वालों को एक ही जगह कई ऑप्शंस मिल सकते हैं.

मोगा सिल्क से लेकर प्योर लिनेन कॉटन तक की वैरायटी

इस एग्जिबिशन के पटियाला वाले स्टॉल में सिर्फ पार्टी वियर ही नहीं, बल्कि रोजाना पहनने और खास मौकों के लिए भी कई तरह के सूट पीस उपलब्ध हैं. विक्रेता ने बताया कि मोगा सिल्क के सूट पीस करीब ₹1500 की रेंज में मिल रहे हैं, जबकि बाजार में इनकी कीमत लगभग ₹3500 तक हो सकती है.

इसके अलावा प्योर लिनेन कॉटन के सूट पीस भी करीब ₹1,200 की रेंज में उपलब्ध होने है. इन डिजाइन में अलग-अलग कलर कॉम्बिनेशन और कई वैरायटी देखने को मिलती हैं. जिन लोगों को भारी कढ़ाई के बजाय हल्के और आरामदायक कपड़े पसंद हैं, उनके लिए कॉटन के ऑप्शन भी मौजूद हैं.

₹1000 में टॉप, बॉटम और दुपट्टे वाला सूट सेट

कम बजट में खरीदारी करने वालों के लिए भी यहां ऑप्शन रखे गए हैं. प्योर कॉटन और जूट फैब्रिक के कुछ सूट सेट करीब ₹1000 की रेंज में उपलब्ध हैं. इन सेट में टॉप, बॉटम और दुपट्टा शामिल है. इनमें मल्टीकलर और डबल कलर दुपट्टे के साथ गले पर हैंड वर्क वाले डिजाइन भी देखने को मिल रहे हैं. अलग-अलग रंगों और पैटर्न के कारण ग्राहक अपनी पसंद के हिसाब से सूट चुन सकते हैं.

दिवाली के साथ शादी की खरीदारी का भी मौका

त्योहारी सीजन के बीच शुरू हो रहे शादी-विवाह के मौसम को देखते हुए यह एग्जिबिशन उन लोगों के लिए भी उपयोगी हो सकता है, जो शादी में पहनने या गिफ्ट देने के लिए सूट खरीदना चाहते हैं. यहां हल्के कॉटन सूट से लेकर हैवी दुपट्टे और हैंड वर्क वाले पार्टी वियर तक कई ऑप्शंस एक ही जगह उपलब्ध हैं.

जानें कब तक कर सकते हैं खरीदारी

यह एग्जिबिशन पटना के गांधी मैदान में गेट नंबर 7 के सामने लगाया गया है. नाम पटना एक्सपो है. विक्रेता ने बताया कि यहां पंजाब के पटियाला से सूट पीस लाए गए हैं. एग्जिबिशन 25 अक्टूबर से 6 नवंबर 2026 तक चलेगा. दिवाली और छठ की खरीदारी के बीच अगर आप फैंसी सूट, कॉटन सेट या शादी में पहनने के लिए हैवी सूट तलाश रहे हैं, तो पटना एक्सपो के पहले हैंगर के स्टॉल नंबर 8 पर पहुंचना होगा.



Source link