बिहार में फिर बदलेगा मौसम: पटना समेत कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 29-30 अक्टूबर को वर्षा मचाएगी गदर

बिहार में फिर बदलेगा मौसम: पटना समेत कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 29-30 अक्टूबर को वर्षा मचाएगी गदर


पटना: बिहार में मानसून की विदाई के बाद मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. बंगाल की खाड़ी में सक्रिय मौसमी सिस्टम और पूर्वी हवाओं के प्रभाव से 27 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच बिहार के कई जिलों में बारिश, गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवाओं की संभावना है. मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार, 29 और 30 अक्टूबर को कुछ जिलों में भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा आज   गरज-चमक के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. 29 अक्टूबर को गया, औरंगाबाद, भभुआ और रोहतास में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

जानें आज बिहार में कहां होगी आंधी और बारिश

आज 27 अक्टूबर को बिहार के अधिकतर जिलों में गर्मी और धुंधली धूप रहने का अनुमान है. आज पटना समेत दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य बिहार में गरज-चमक तथा तेज हवा की आशंका है. मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार, 28 अक्टूबर को दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व बिहार के कुछ जिलों में मौसम बिगड़ सकता है. वहीं, 29 अक्टूबर को गया, औरंगाबाद, भभुआ और रोहतास में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. जबकि 30 अक्टूबर को बक्सर, गोपालगंज, सिवान और पश्चिम चंपारण में भारी बारिश की संभावना है.

जानें 27 अक्टूबर से 1 नवंबर तक बिहार के मौसम का हाल

27 अक्टूबर: बिहार के अधिकतर जिलों में गर्म और अपेक्षाकृत शुष्क मौसम रहने वाला है. वहीं, कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक की संभावना है.
28 अक्टूबर: इस दिन बादल बढ़ेंगे और कुछ जिलों में बारिश, बिजली तथा तेज हवाओं की संभावना बनी हुई है.
29 अक्टूबर: बिहार के कई जिलों में बारिश बढ़ सकती है. वहीं, दक्षिण बिहार में भारी वर्षा का खतरा बना हुआ है.
30 अक्टूबर: बिहार के कुछ जिलों में भारी बारिश और तेज हवा की संभावना है.
31 अक्टूबर: बिहार में बारिश और वज्रपात की संभावना बनी रहेगी.
1 नवंबर: बिहार के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है.

बिहार के 8 जिलों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान

मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच बिहार में दिन का तापमान लगभग 30-33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. वहीं, बारिश शुरू होने के बाद अधिकतम तापमान में गिरावट की संभावना है. ऐसे में पटना का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 32°C–22°C, बेगूसराय का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 32°C-20°C, भागलपुर का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 31°C-21°C, गयाजी का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 32°C-20°C, मुजफ्फरपुर का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 32°C-20°C, दरभंगा का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 33°C-20°C पहुंच सकता है. वहीं, पटना का AQI 159 और मुजफ्फरपुर का 153 दर्ज किया गया है. दोनों शहरों में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में है.

गुलाबी ठंड के बाद तापमान में होगा बदलाव

अभी दिन में अधिकतम तापमान 30-33 डिग्री के आसपास रहने से गर्मी महसूस हो सकती है, जबकि सुबह और रात में अपेक्षाकृत राहत रहेगी. वहीं, 29 और 30 अक्टूबर को बारिश के कारण अधिकतम तापमान में लगभग 2-4 डिग्री तक गिरावट संभव है. इससे मौसम सुहावना हो सकता है और सुबह-शाम हल्की ठंड का अहसास हो सकता है.

जानें छठ पूजा पर कैसा रहेगा मौसम

बिहार में छठ पूजा के दौरान बारिश की संभावना को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है. 31 अक्टूबर और 1 नवंबर के पूर्वानुमान में भी बारिश या गरज-चमक की संभावना है. ऐसे में घाटों पर जाने वाले श्रद्धालुओं को मौसम विभाग के ताजा अपडेट पर नजर रखनी चाहिए. पूजा के दिन साफ मौसम रहेगा या बारिश होगी, इसके लिए अभी IMD ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया है.



Source link