Aaj Ka Mithun Rashifal : मिथुन राशि के रिश्तों में आज रहेगी उलझन, बदनामी का करना पड़ सकता है सामना

Aaj Ka Mithun Rashifal : मिथुन राशि के रिश्तों में आज रहेगी उलझन, बदनामी का करना पड़ सकता है सामना


Last Updated:

Aaj Ka Mithun Rashifal 27 October 2026 : आज व्यतिपात योग बन रहा है, जिसका अर्थ उलट-पुलट होता है. सूर्य, बुध और शुक्र एक साथ बैठे हुए हैं. माना जाता है कि जब ये तीनों ग्रह एक साथ बैठते हैं तो समुद्र का पानी भी सूख जाता है. लोकल 18 से देहरादून के ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि आपके रिश्तों में भी आज ऐसा ही सूखापन बना रह सकता है. आज मिथुन राशि को राज, भय, कष्ट और बदनामी का सामना करना पड़ सकता है. आपके अंदर आज हिंसा पैदा हो सकती है, जो आपके रिश्तों और काम को खराब कर सकती है. आज जितना हो सके मैत्री भाव में रहें. महिलाएं हनुमान जी को भाई के रूप में मानकर उनका पूजन करें.

Top Deals Inside

Aaj Ka Mithun Rashifal 27 October 2026 (मिथुन राशिफल)/देहरादून. आज 27 अक्टूबर यानी मंगलवार का दिन है. हिंदी पंचांग के अनुसार सुबह 7 बजकर 2 मिनट तक कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि रहेगी, जिसके बाद द्वितीया तिथि का आरंभ होगा. आज के दिन व्यतिपात योग का निर्माण हो रहा है और दोपहर 3 बजकर 39 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा जिसके पश्चात कृतिका नक्षत्र शुरू होगा. लोकल 18 से देहरादून के ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि आज व्यतिपात योग का निर्माण हो रहा है, जिसका अर्थ उलट-पुलट होता है. इस समय कृतिका नक्षत्र लगा हुआ है, जिसके स्वामी सूर्य हैं. सूर्य इस समय नीच राशि में चल रहे हैं. सूर्य, बुध और शुक्र एक साथ बैठे हुए हैं. ऐसा माना जाता है कि जब ये तीनों ग्रह एक साथ बैठते हैं तो समुद्र का पानी भी सूख जाता है, जिसके कारण आपके रिश्तों में भी ऐसा ही सूखापन बना रह सकता है.

ज्योतिषाचार्य संजय के मुताबिक, इस समय प्रार्थना की अवस्था चल रही है, इसलिए मिथुन जातकों को आज के दिन राज, भय, कष्ट और बदनामी का सामना करना पड़ सकता है. इस समय मंगल मिथुन जातकों के वाणी स्थान पर बैठे हैं. बृहस्पति और मंगल का एक साथ होना परशुराम जैसा माना जाता है, जिन्हें ज्ञान भी होता है और शस्त्र चलाना भी आता है.

बिजली लाएगी आफत 

आज के दिन मिथुन जातकों को आग और बिजली के सामान से बचकर रहना चाहिए क्योंकि इससे नुकसान और दुर्घटनाएं हो सकती हैं. मंगल की चौथी दृष्टि पंचम भाव पर पड़ रही है, जिससे यह आपके जीवन में थोड़ी परेशानी लाकर आपकी बौद्धिक क्षमता को बिगाड़ सकता है. आपके अंदर आज हिंसा पैदा हो सकती है जो आपके रिश्तों और काम को खराब कर सकती है, इसलिए अपने अंदर के अहंकार और हिंसा को दूर रखें.

आज के उपाय

ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि आज के दिन आपको जितना हो सके मैत्री भाव में रहना चाहिए. स्त्रियों के लिए उपाय यह है कि वे हनुमान जी को भाई के रूप में मानकर उनका पूजन करें. मित्रता बढ़ाने के लिए अपने भाई-बहनों और पड़ोसियों के साथ संबंध अच्छे रखें. इससे आपको मंगल के अच्छे प्रभाव प्राप्त होंगे.



Source link