Jhunjhunu News : लिव इन पार्टनर के साथ कमरे था युवक, अचानक महिला का पति आया और उतार दिया मौत के घाट


Last Updated:

Jhunjhunu live-in partner murder case : झुंझुनूं जिले में एक युवक को चाकू से गोदकर बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया. लिव इन रिलेशनशिप को लेकर हुई इस हत्या का आरोप मृतक की पार्टनर महिला के पति पर लगा है. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर वारदात में काम लिया गया चाकू बरामद कर लिया है. बताया जा रहा है कि लिव इन रिलेशनिशप का यह विवाद पहले भी पुलिस के पास पहुंच चुका है.

Top Deals Inside

लिव इन रिलेशनशिप में गई युवक की जान, महिला के पति ने उतारा मौत के घाटZoom

झुंझुनूं. झुंझुनूं जिले के पिलानी कस्बे में रविवार रात लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे शख्स की बेरहमी से चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. हत्या की इस वारदात को अंजाम उसके साथ रहने वाली उसकी महिला पार्टनर के पति पर लगा है. आरोपी घर में घुसकर युवक पर हमला करने के बाद भागने की कोशिश कर रहा था. लेकिन मृतक के परिजनों ने उसे पकड़ लिया. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया है. वारदात से पहले आरोपी के घर में घुसने का घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद होने की जानकारी भी सामने आई है. पुलिस ने मौके से चाकू जब्त कर लिया है.

चिड़ावा पुलिस उपाधीक्षक गौरव गुर्जर के अनुसार 25 अक्टूबर की रात करीब 10:15 बजे पुलिस को सूचना मिली कि पिलानी के नायकों के मोहल्ले में राजेश नाम के युवक पर चाकू से हमला किया गया है और वह घायल अवस्था में है. सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को पिलानी के बिरला अस्पताल में भर्ती करवाया गया. हालत गंभीर होने पर उसे झुंझुनूं रेफर किया गया. लेकिन वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान राजेश उर्फ सोनू कुमावत उर्फ माइकल के रूप में हुई है.

पकड़ने की कोशिश की तो लहराने लगा चाकू
परिजनों के अनुसार घटना के समय राजेश अपनी लिव इन पार्टनर सरस्वती के साथ के साथ कमरे में था. इसी दौरान सतीश जाट घर में घुसा और राजेश पर चाकू से हमला कर दिया. शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो राजेश खून से लथपथ हालत में फर्श पर पड़ा था. आरोपी के हाथ में खून से सना चाकू था. परिजनों ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो वह चाकू लहराने लगा. बाद में परिजनों ने उसे काबू कर पुलिस को सूचना दी.

आरोपी की करीब 12 साल पहले हुई थी शादी
पुलिस के अनुसार आरोपी सतीश भी घटना के दौरान घायल हो गया. उसे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. वह पुलिस गिरफ्त में है. सतीश जाट और सरस्वती की करीब 12 साल पहले शादी हुई थी. उनके दो बच्चे हैं. करीब छह महीने पहले सरस्वती राजेश के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगी थी. इस संबंध को लेकर पहले भी विवाद हुआ था. इस मामले में पहले रिपोर्ट दर्ज हुई थी और अदालत में बयान भी हुए थे. महिला ने राजेश के साथ रहने की इच्छा जताई थी.

पुलिस ने घटनास्थल से चाकू किया जब्त
पुलिस प्रारंभिक जांच में इसी विवाद को वारदात का संभावित कारण माना जा रहा है. डीएसपी गौरव गुर्जर ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से चाकू जब्त कर लिया है. आरोपी के घर में प्रवेश करने का घटनाक्रम सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं. पुलिस उनकी जांच पड़ताल कर केस से जुड़े साक्ष्य जुटा रही है. एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया था. मृतक के पिता की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. हत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा पूछताछ के बाद ही हो सकेगा.



Source link