Last Updated:
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा कुछ दिन पहले कॉफी विद करण के सीजन 9 में नजर आए थे. जहां दोनों ने अपनी लवस्टोरी और अफेयर के बारे में बात की थी. मगर एक बयान के बाद विजय को लगातार ट्रोल किया जा रहा था. अब दोनों पति पत्नी ने लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर कर रिएक्ट किया है.
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा हाल में ही कॉफी विद करण शो में नजर आए. जहां एक्ट्रेस ने बताया था कि उन्होंने शादी से पहले विजय से 100 बार कहा था कि शादी करते हैं. इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर विजय देवरकोंडा को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा और रेड फ्लैग जैसे टैग भी मिले. अब इस विवाद को देखते हुए विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना दोनों ने ही अपनी शादीशुदा खुशहाल जिंदगी को लेकर रिएक्ट किया है. (Image/Insta@rashmika_mandanna)
सोशल मीडिया पर बढ़ती नकारात्मकता पर रश्मिका ने लिखा, “इंटरनेट पर मौजूद मेरे प्यारे लोगों, उन सभी लोगों के लिए जो दिल से प्यार करते हैं और उन लोगों के लिए भी, जो हमेशा कड़वाहट से भरे रहते हैं. मेरे और विजय से जुड़े इस पूरे मामले पर मेरी तरफ से बस एक छोटी-सी बात. मैं आमतौर पर इन चीजों पर प्रतिक्रिया नहीं देती, क्योंकि हर किसी को अपनी राय रखने का अधिकार है.’ (Image/Insta@rashmika_mandanna)
‘कभी-कभी मुझे लोगों की बातें पढ़ना और उनसे एक अलग नजरिया समझना भी अच्छा लगता है. लेकिन हमारे इंटरव्यू को लेकर इस समय जो माहौल बना हुआ है, वह लोगों की अलग-अलग राय से ज्यादा एक ऐसी भीड़ जैसा लग रहा है, जो अपना गुस्सा निकालने के लिए किसी को निशाना बना रही है.’ (Image/Insta@rashmika_mandanna)
Add News18 as
Preferred Source on Google
रश्मिका मंदाना ने पति को खरा खोटा सुनाने पर नाराजगी जाहिर की. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, ‘कहीं न कहीं, इस पूरी बातचीत का असली मुद्दा ही पीछे छूट गया. शायद यह कुछ लोगों के नजरिए से मेल नहीं खाता. शायद कुछ लोग इसे समझना ही नहीं चाहते. मैं यह सब इसलिए लिख रही हूं, क्योंकि मैं उन लोगों के विश्वास को बचाना चाहती हूं, जो प्यार में यकीन रखते हैं.’ (Image/Insta@rashmika_mandanna)
‘मैं चाहती हूं कि हर किसी को अपने हिस्से का प्यार मिले. मेरे और विजय के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर लगातार लोगों की राय, टिप्पणियों और बिना मांगी गई सलाहों की बौछार हो रही है, और वह भी बिना किसी वजह के. लोग जिस विश्वास और आक्रामकता के साथ हमारे पीछे पड़ गए, उसने मुझे सच में थोड़ा हैरान कर दिया. मेरे मन में बस यही सवाल आया कि आखिर यह सब क्या हो रहा है?’ (Image/Insta@rashmika_mandanna)
‘इसलिए मैंने थोड़ा पीछे हटकर, शांति से सोचा और अपनी जिंदगी को लेकर अपना नजरिया आपके सामने रखने का फैसला किया. सबसे पहली बात, यह कभी भी गिनती या पूरे एक साल की बात नहीं थी. कुछ लोग बस इसी बात पर अटक गए. हां, हमारे बीच वह बातचीत हुई थी. लेकिन हम दोनों में से कोई भी किसी बड़े प्रपोजल की उम्मीद नहीं कर रहा था. हमने एक-दूसरे को चुना. यह बिल्कुल ठीक है कि मुझे पहले से पता था कि मुझे क्या चाहिए. इससे हमारे प्यार पर कोई फर्क नहीं पड़ा. मैं दिल से सोचती हूं और वह दिमाग से. हमारी जिंदगी में हमें एक-दूसरे की इसी खूबी की जरूरत है.’ (Image/Insta@rashmika_mandanna)
‘हमारे लिए शादी का मतलब कभी भी प्रपोजल देना, घुटनों पर बैठना या उंगली में अंगूठी पहनाना नहीं था. ये सब शादी के खूबसूरत बाहरी पहलू हैं. हमारे लिए शादी का मतलब एक साथ जिंदगी और भविष्य बनाना था. ऐसा इंसान ढूंढिए, जिसके लिए आप किसी भी हद तक जा सकें और जो आपके लिए भी ऐसा ही करे. और हां, मैं अपने पार्टनर के प्यार में पूरी तरह डूबी हुई हूं. आखिर इसमें बुरा क्या है? अगर मैं उस इंसान के प्यार में ही नहीं हूं, जिससे शादी करने जा रही हूं, तो फिर मैं उससे शादी ही क्यों करूंगी? मेरे बच्चों का पिता होगा. वह इंसान होगा, जिसके साथ मैं बूढ़ी होना चाहूंगी.’ (Image/Insta@rashmika_mandanna)
रश्मिका मंदाना ने अपने बयान को फिर से दोहराया और डंके की चोट पर कहा कि मैं यह हजार बार भी कर सकती हूं. 100 बार तो कुछ भी नहीं है. बात सच में इतनी ही सरल है. और उन लोगों के लिए, जो अपनी बनाई हुई धारणाओं में पूरी तरह खो चुके हैं.. हमने एक-दूसरे को चुना. हमने ‘हम’ को चुना. उन लड़कियों से, जो एक दूसरी महिला की चिंता करने के नाम पर रील्स बना रही हैं, मुझे इस रिश्ते से दूर भागने के लिए कह रही हैं और मेरी सुरक्षा के नाम पर मुफ्त में रिश्तों से जुड़ी सलाह दे रही हैं. (Image/Insta@rashmika_mandanna)
वहीं विजय देवरकोंडा ने भी रेड फ्लैग और लगातार ट्रोलिंग पर रिएक्ट करते हुए पत्नी रश्मिका के साथ क्यूट फोटो और वीडियो शेयर किया. जहां वह पत्नी को पीठ पर बैठाए घुमाते दिख रहे हैं. इस पोस्ट पर उन्होंने लिखा, ‘मेरी सबसे अच्छी दोस्त, मेरी पत्नी, मेरी जीवनसंगिनी. तुम मेरी जिंदगी का सबसे खूबसूरत हिस्सा हो. लोग हमारी चिंता कर रहे हैं. मैं बता दूं कि हम दोनों खुश है. मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं. अब, बिना किसी नरमी या सम्मान के कहना चाहूंगा कि बाकी सभी लोग भाड़ में जाएं.'(Image/Insta@rashmika_mandanna)