Plane Accident News: Plane skids on runway| तूफानी हवाओं से लड़खड़ाया विमान गिरते-पड़ते रनवे पर फिसला हलक में अटकी यात्रियों की जान

Plane Accident News: Plane skids on runway| तूफानी हवाओं से लड़खड़ाया विमान गिरते-पड़ते रनवे पर फिसला हलक में अटकी यात्रियों की जान


होमदुनियाब्रिटेन

तूफानी हवाओं से लड़खड़ाया विमान, गिरते-पड़ते रनवे पर फिसला, हलक में अटकी जान

Last Updated:

Jet2 Airlines Plane Leaves Runway: इंग्लैंड के बर्मिंघम एयरपोर्ट पर उस वक्त एक प्लेन हादसा टल गया, जब पायलट ने रनवे से उतर चुके विमान को संभाला और ट्रैक पर लाया. बताया जा रहा है कि तूफानी हवाओं से लड़खड़ाकर विमान रनवे के बजाय दूसरी दिशा में चला गया और यात्रियों की जान हलक में अटक गई.

ख़बरें फटाफट

Zoom

रनवे से फिसलकर बाहर निकल गया विमान. (क्रेडिट- @Turbinetraveler))

Jet2 Airlines Plane Leaves Runway:  इंग्लैंड के बर्मिंघम एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा होते-होते बचा. यहां पर एक यात्री विमान रनवे से फिसलकर घास वाले ग्राउंड तक पहुंच गया. 25 अक्टूबर, 2026 को जेट 2 एयरलाइन का एक यात्री विमान लैंडिंग कर रहा था, तभी वो लड़खड़ाते हुए रनवे से फिसलकर बाहर निकल गया. इस दौरान विमान में यात्री सवार थे और ये फ्लाइट इटली के वेनिस से बर्मिंघम आ रही थी. गनीमत ये रही कि कुछ ही देर में पायलट ने विमान को संभाल लिया और ये वापस रनवे पर आ गया.

घटना के बाद एयरपोर्ट पर इस मामले को लेकर काफी चर्चा हुई. जानकारी के मुताबिक विमान बोइंग 737-800 था, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर G-JZHE है. यह विमान जेट2 एयरलाइन की फ्लाइट LS1310 के रूप में वेनिस मार्को पोलो एयरपोर्ट से बर्मिंघम के लिए उड़ान भरकर आया था. जैसे ही ये नीचे उतरने लगा, इसका अलाइनमेंट बिगड़ने लगा और रनवे पर ये हिचकोले खाते हुए बाहर निकल गया.

लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा

बताया गया है कि विमान जब बर्मिंघम एयरपोर्ट पर उतर रहा था, तभी लैंडिंग के दौरान वह रनवे की बाईं ओर निकल गया. विमान के रनवे की पक्की सतह से बाहर जाने की इस घटना को विमानन की भाषा में रनवे एक्सकर्शन कहा जाता है. रनवे से विमान के बाहर निकलने की घटना के पीछे मौसम की स्थिति भी एक अहम पहलू हो सकती है. हालांकि घटना की असली वजह की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकती है.



Source link