बम से उड़ाने की धमकी के बाद भी नहीं डिगे अमिताभ बच्चन, ‘जलसा’ के बाहर भारी सुरक्षा के बीच फैंस से की मुलाकात

बम से उड़ाने की धमकी के बाद भी नहीं डिगे अमिताभ बच्चन, ‘जलसा’ के बाहर भारी सुरक्षा के बीच फैंस से की मुलाकात


Last Updated:

बम से उड़ाने की धमकी के बीच महानायक अमिताभ बच्चन अपनी बरसों पुरानी परंपरा निभाते हुए फैंस से रूबरू हुए. मुंबई पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद बिग बी अपने बंगले जलसा के बाहर आए और सैकड़ों फैंस का अभिवादन स्वीकार किया. मुंबई में उनके आवास को निशाना बनाने वाले धमकी भरे ईमेल के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है, लेकिन अपने चहेते स्टार की एक झलक पाकर फैंस का उत्साह दोगुना हो गया.

ख़बरें फटाफट

Zoom

(फोटो: Instagram@amitabhbachchan)

नई दिल्ली. बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन ने मुंबई स्थित अपने बंगले ‘जलसा’ के बाहर रविवार को फैंस से मिलने की बरसों पुरानी परंपरा को निभाई है. हाल ही में बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने के बावजूद बिग बी के हौसले और फैंस के प्रति उनके प्यार में कोई कमी नहीं आई. 25 अक्टूबर को भी वह अपने घर से बाहर निकले और जलसा के बाहर जुटी सैकड़ों फैंस की भीड़ का हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार किया. अपने चहेते स्टार की एक झलक पाकर फैंस का उत्साह देखने लायक था.

हाल ही में बृहन्मुंबई महानगर पालिका की मेयर रितु तावड़े को एक धमकी भरा ईमेल मिला था, जिसमें अमिताभ बच्चन, पंजाबी स्टार दिलजीत दोसांझ और मुंबई के कई प्रमुख स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. हालांकि, इस तरह की धमकियों के बावजूद अमिताभ बच्चन के हौसले नहीं डगमगाए और अपने पुरानी परंपरा को निभाते हुए फैंस से रूबरू हुए. इस दौरान का एक वीडियो भी वायरल है.

View this post on Instagram





Source link