‘रामायण’ के नए गाने पर मचा बवाल? किसी ने बताया ‘कव्वाली’ तो कोई बोला तमिल गाने की कॉपी, ‘मंगल रंग’ पर उठे सवाल

‘रामायण’ के नए गाने पर मचा बवाल? किसी ने बताया ‘कव्वाली’ तो कोई बोला तमिल गाने की कॉपी, ‘मंगल रंग’ पर उठे सवाल


Last Updated:

नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरद्स्त एक्साइटमेंट लगातार बढ़ रही है. इसी बीच फिल्म का नया गाना ‘मंगल रंग’ रिलीज किया गया. लेकिन भगवान राम और माता सीता के पवित्र प्रेम, आपसी विश्वास और समर्पण वाले इस गाने पर अब बवाल मच रहा है. इस गाने को कुछ लोग ‘कव्वाली की कॉपी तो कुछ लोग इसे एक मलयालम गाने की कॉपी बता रहे हैं और सोशल मीडिया पर जमकर इसके क्लिप्स शेयर कर रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

रामायण के गाने को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल (फोटो साभार:youtube/grab)

नई दिल्ली. 4000 करोड़ के भारी भरकम बजट में बनी रामायण का नया गाना ‘मंगल रंग’ हाल ही में रिलीज हुआ. गाने को काफी पसंद किया गया. लेकिन अब इस गाने पर सवाल उठ रहे हैं. लोग इसे कॉपी बता रहे हैं. सोशल मीडिया पर लोग इस गाने को कव्वाली जैसा बताया जा रहा है. इतना ही नहीं कई क्लिप्स वायरल हो रहे हैं जिनमें दिखाया जा रहा है कि म्यूजिक और गाने की लय भी कॉपी की हुई है.

रणबीर कपूर की रामायण का जब ऐलान हुआ है, तभी से इस फिल्म को लेकर सुर्खियां पॉजिटिव नहीं थोड़ी नेगेटिव सामने आ रही है. दरअसल अब सोशल मीडिया पर फिल्म के नए मलंग रंग पर विवाद शुरू हो गया है. लोग इसे कव्वाली बता रहे हैं. इतना ही नहीं यह एक तमिल गाने की कॉपी भी बता रहे हैं. इस गाने को अबतक 3.6 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.

रामायण के नए गाने पर संकट

रामायण का नया गानना मंगल रंग करीब 7 घंटे पहले रिलीज किया गया था. सामने आते गाना सुर्खियों में छा गया. यूट्यूब म्यूजिक चार्ट में ये गाना 13वें नंबर पर ट्रेंड कर रहा है. गाने के अब तक 3.6 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. 9 हजार से ज्यादा लोग गाने के वीडियो पर कमेंट कर चुके हैं. लेकिन अब सोशल मीडिया पर गाने को लेकर बवाल हो रहा है. लोगों ने इसे कॉपी बताया है. नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही रामायण शुरुआत से ही चर्चा में रही. पहले फिल्म की कास्टिंग को लेकर काफी बातें बनीं.अब फिल्म के गाने को लेकर भी बवाल काटा जा रहा है.

रामायण के गाने को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल
(फोटो साभार:x@TheJaipu Dialogues)

गाने को कव्वाली और तमिल गाने की बता रहे कॉपी

मेकर्स के लिए ये बहुत ही चिंता का विषय है कि मलंग रंग का गाना रिलीज के बाद ही लोग इस पर सवाल उठाने लगे. इस गाने को कव्वाली जैसा बताया जा रहा है. इतना ही नहीं कई लोगों ने तो क्लिप्स शेयर की है और इसमें दिखाया है कि कैसे ये एक कव्वाली और एक मलयालम गाने की कॉपी है. इतना ही नहीं, गाने की लय भी कॉपी की हुई है.लोग एक्स (ट्विटर) अकाउंट के जरिए अपनी पोस्ट शेयर कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, इन्होंने ‘कुन फाया कुन’ वाला फार्मुला उठाया और मंगल रंग पर फिट कर दिया. दूसरे ने लिखा, थैक्यू, नमित मल्होत्रा, रामयाण टीम और ए आर रहमान की तरफ से एक और डिजास्टर ट्रैक मंगल रंग. एक अन्य ने लिखा गाने तो रीसाइकिल की हुई कव्वाली के तौर पर देने के लिए.एक ने तो ये तक लिख दिया कि रामायण में कव्वाली. लोग कह रहे हैं कि गाने को तमिल गाने एन्ना सोल्ला पोगिराई से उठाया गया है.
म्यूजिक को लेकर उठे सवाल
(फोटो साभार:x@Christopher Kanagaraj)

बता दें कि फिल्म के पहले भाग को 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना है. वहीं, इसका दूसरा भाग दिवाली 2027 के मौके पर रिलीज किया जा सकता है. ‘मंगल रंग’ के रिलीज होने के बाद और उस पर बवाल के बाद तो दर्शकों की एक्साइटमेंट फिल्म के बाकी गानों और इसकी कहानी को बड़े पर्दे पर देखने को लेकर और बढ़ गई है.



Source link