एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कॉन्स CPL का नया चैंपियन, फाइनल में छाए 4 पाकिस्तानी
Last Updated:
CPL Final एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कॉन्स ने CPL फाइनल के इतिहास में सबसे बड़े सफल रन चेज को अंजाम देकर खिताब अपने नाम कर लिया. हसन नवाज ने लॉन्ग-ऑन के ऊपर से एक जबरदस्त छक्का लगाकर मैच जीता. CPL के फाइनल में माज सदाकत, सुफयान मुकीम, हसन नवाज और सईम अयूब सरीखे चार-चार पाकिस्तानी छाए.
एंटीगुआ एंड बारबुडा फालकॉन्स बने CPL चैंपियन
कैरेबियन प्रीमियर लीग (Caribbean Premier League 2026) को उसका नया चैंपियन मिल चुका है. 21 सितंबर को हुए फाइनल में एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कॉन्स ने जमैका किंग्समैन को आठ विकेट से हराते हुए पहली बार खिताब अपने नाम किया. भारतीय समयानुसार 21 सितंबर तड़के साढ़े चार बजे शुरू हुए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए जमैका किंग्समैन ने नौ विकेट खोकर 170 रन बनाए. ऐसे में एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कॉन्स ने फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर चेज करते हुए 20 गेंद पहले ही सिर्फ दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया.
कॉर्नवाल के छह गेंद में 20 रन से बना माहौल
फाल्कॉन्स के लिए रहकीम कॉर्नवाल ने जबरदस्त शुरुआत की, जिसमें सईम अयूब के पहले ओवर में 20 रन बनाए. पावरप्ले के बाद स्कोर फालकॉन्स का स्कोर एक विकेट पर 76 रन था, क्योंकि रहकीम कॉर्नवाल (छह गेंद में 20 रन) के आउट होने के बाद इवान लुईस (26 गेंद में 38 रन) और आमिर जांगू (34 गेंद में 57 रन) ने किंग्समैन के गेंदबाजों पर जबरदस्त हमला किया और उन्हें अपनी लाइन और लेंथ पर जमने नहीं दिया.