डार्क चॉकलेट खाने वालों सावधान! थोड़ी-सी लापरवाही से जा सकती है जान, चॉकलेट बार में जिंदा कीड़े से अलर्ट


Last Updated:

Dark Chocolate Live Worm: हिमाचल प्रदेश के शिमला से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नामी कंपनी के डार्क फ्रूट एंड नट चॉकलेट में जिंदा कीड़े मिलने का दावा किया गया है. न्यू शिमला निवासी संदीप शर्मा ने 17 अक्टूबर 2026 को ऊना से यह चॉकलेट खरीदी थी, जिसकी एक्सपायरी मई 2027 थी. उनका दावा है कि घर आने पर जब उनके बेटे ने चॉकलेट खोली, तो उसमें कीड़े रेंगते हुए दिखाई दिए.

Top Deals Inside

डार्क चॉकलेट खाने वालों सावधान! चॉकलेट बार में जिंदा कीड़े से अलर्टZoom

डॉर्क चॉकलेट में मिले कीड़े. (सांकेतिक)

शिमला: देश की एक जानी-मानी डेयरी और फूड ब्रांड की शुद्धता और गुणवत्ता पर उस समय गंभीर सवाल खड़े हो गए, जब डार्क चॉकलेट के अंदर जिंदा कीड़े मिलने का मामला सामने आया है. हिमाचल प्रदेश के शिमला से एक उपभोक्ता ने प्रसिद्ध ब्रांड की चॉकलेट में कीड़े रेंगते हुए देखने का दावा किया है. इस घटना के बाद से बच्चों के स्वास्थ्य और खाद्य उत्पादों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों और आम जनता में गहरी चिंता और आक्रोश का माहौल है.

मिली जानकारी के अनुसार, न्यू शिमला निवासी संदीप शर्मा ने गत 17 अक्टूबर 2026 को हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले की एक दुकान से एक नामी कंपनी की 40 ग्राम वाली ‘डार्क फ्रूट एंड नट’ चॉकलेट खरीदी थी. जब वह शिमला अपने घर लौटे और उनके बेटे ने चॉकलेट का पैकेट खोला, तो उसमें जिंदा कीड़े रेंगते हुए नजर आए. इस दृश्य को देखकर पूरा परिवार दंग रह गया.

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस चॉकलेट की एक्सपायरी डेट मई 2027 थी, जबकि इसे अक्टूबर 2026 में ही खरीदा गया था. एक्सपायरी डेट से काफी पहले इस तरह खाने की चीज़ में जिंदा कीड़े मिलना उत्पाद की गुणवत्ता और पैकेजिंग पर बहुत बड़ा सवालिया निशान लगाता है.

FSSAI से शिकायत

शिकायतकर्ता संदीप शर्मा का आरोप है कि उन्होंने इस गंभीर घटना की शिकायत कंपनी के कस्टमर केयर पर भी दर्ज कराई थी, लेकिन कंपनी ने बिना किसी उचित बातचीत के और बिना चॉकलेट का निरीक्षण किए ही उनकी शिकायत को बंद कर दिया. परिवार का कहना है कि वे बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर काफी चिंतित हैं. उनके पास चॉकलेट और उसका असली रैपर अभी भी सुरक्षित रखा है. उन्होंने संबंधित खाद्य सुरक्षा विभाग (FSSAI) और प्रशासन से अपील की है कि इस मामले का तुरंत संज्ञान लिया जाए.

शिमला में किस चॉकलेट में जिंदा कीड़े मिलने का दावा किया है?
शिमला के उपभोक्ता संदीप शर्मा ने 40 ग्राम वाली चॉकलेट में जिंदा कीड़े रेंगते हुए मिलने का दावा किया है.

शिकायतकर्ता द्वारा FSSAI और प्रशासन से क्या मांग की गई है?
शिकायतकर्ता ने मांग की है कि इस मामले का तुरंत संज्ञान लिया जाए, चॉकलेट के नमूने की प्रयोगशाला (Laboratory) में जांच कराई जाए और खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए.



Source link