क्या ‘कॉफी विद करण 9’ में नजर आएंगे दिलजीत दोसांझ? पंजाबी सिंगर ने दिया हिंट, बोले- इस साल करूंगा सिर्फ 1 इंटरव्यू

क्या ‘कॉफी विद करण 9’ में नजर आएंगे दिलजीत दोसांझ? पंजाबी सिंगर ने दिया हिंट, बोले- इस साल करूंगा सिर्फ 1 इंटरव्यू


Last Updated:

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने म्यूजिक ‘ऑरा इंडिया टूर’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. इस बीच खबर है कि उन्होंने करण जौहर के चैट शो शो ‘कॉफी विद करण 9’ में जाने को बड़ा हिंट दिया है. हाल ही में एक इंस्टाग्राम लाइव के दौरान दिलजीत ने खुलासा किया कि उन्हें इस साल एक इंटरव्यू का ऑफर मिला है, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है. उनके इस बयान के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि वह जल्द ही करण जौहर के शो में अपनी बेबाकी से तहलका मचाते दिखेंगे.

ख़बरें फटाफट

Zoom

करण जौहर के शो में नजर आ सकते हैं दिलजीत दोसांझ. (फोटो साभार: IMDb)

नई दिल्ली. मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर इन दिनों अपने पॉपुलर टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ के आखिरी सीजन को होस्ट कर रहे हैं. इस शो में सलमान खान पहले मेहमान बनकर पहुंचे थे. हाल ही में ऐसी चर्चा थी कि पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ इस शो में आ सकते हैं. अब खुद उन्होंने इंस्टाग्राम लाइव के दौरान इस बात का हिंट देकर इन खबरों पर लगभग मुहर लगा दी है. उन्होंने फैंस को बताया कि उन्हें एक शो का ऑफर मिला है और वह इसे करने के लिए तैयार हो गए हैं.

दिलजीत दोसांझ ने ‘कॉफी विद करण’ 9 में शामिल होने को लेकर फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है. हाल ही में इंस्टाग्राम पर लाइव सेशन के दौरान उन्होंने हिंट देते हुए कहा कि, ‘मुझे एक इंटरव्यू का ऑफर मिला है, जो मैं कर सकता हूं. उन्होंने कहा कि यह इस साल के लिए उनका आखिरी शो है. इसलिए मैं इसे करने के लिए तैयार हो गया हूं.’ उन्होंने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा, ‘तो आप लोगों को बहुत जल्द वह सरप्राइज मिलने वाला है. इस साल मैं सिर्फ एक ही इंटरव्यू देने जा रहा हूं, बस वही एक.’

सीजन 6 में भी नजर आ चुके हैं दिलजीत दोसांझ

अगर दिलजीत ‘कॉफी विद करण 9’ के इस सीजन में नजर आते हैं, तो यह उनका पहला मौका नहीं होगा. इससे पहले भी वह सीजन 6 में मशहूर रैपर बादशाह के साथ करण के शो में महफिल जमा चुके हैं. इस बीच करण जौहर के चैट शो के अगले एपिसोड में जाह्नवी कपूर और वरुण धवन की जोड़ी नजर आने वाली है. मेकर्स ने हाल ही में इस आने वाले एपिसोड का प्रोमो जारी किया है, जिसमें दोनों सितारे बेबाक अंदाज में दिखे.

करण जौहर के शो में जाह्नवी कपूर-वरुण धवन की एंट्री

प्रोमो में वरुण धवन ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि एक वक्त ऐसा भी आया था जब करण जौहर ने उनसे और जाह्नवी से बात करना बंद कर दिया था. इस पर करण ने कहा, ‘मुझे तुम दोनों की बातों से बहुत दुख पहुंचा था. फिर जाह्नवी ने चुटकी लेते हुए कहा, ‘जब हमारी बातचीत बंद हुई, तो मेरा वजन बढ़ गया था. इसके बाद वरुण ने करण की टांग खींचते हुए बोला, करण उस समय आप बहुत ड्रामेटिक बातें की थीं. आप तो ‘कभी खुशी कभी गम’ के अमिताभ बच्चन बन गए थे, जो कहते हैं- मैं बड़ा हूं, हक है मेरा.’

‘करण विद कॉफी’ शो का आखिरी सीजन

शो के इस प्रोमो में सबसे बड़ा सरप्राइज अर्जुन कपूर का रहा, जो स्पेशल गेस्ट के रूप में काउच पर एंट्री लेकर वरुण और जाह्नवी दोनों को चौंका देते हैं. इसके अलावा, एपिसोड में तीनों सितारे करण जौहर के साथ भोजपुरी स्टार रवि किशन के मशहूर ‘मनी फॉलोज माय ब्रदर’ वाले मीम पर भी जमकर मस्ती करते नजर आए. करण जौहर ने पहले एपिसोड में ही बता दिया था कि ‘कॉफी विद करण 9’ शो का आखिरी सीजन है. वैसे करण जौहर के चैट शो में आने वाले सितारों की लिस्ट में आलिया भट्ट के नाम की भी चर्चा है.



Source link