3 साल पुरानी फिल्म की ट्रेंडिंग लिस्ट में एंट्री, 600 करोड़ से ऊपर रही कमाई, इंटरवल के बाद पलट जाती है कहानी

3 साल पुरानी फिल्म की ट्रेंडिंग लिस्ट में एंट्री, 600 करोड़ से ऊपर रही कमाई, इंटरवल के बाद पलट जाती है कहानी


Last Updated:

ओटीटी पर इन दिनों ब्लॉकबस्टर मूवी ने कब्जा कर लिया है. कमाल की बात कि 3 साल बाद भी इस मूवी का लेकर क्रेज कम नहीं हुआ है. साल 2023 में रिकॉर्डतोड़ कमाई करने वाली यह मल्टीस्टारर फिल्म अचानक टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है. 70 की उम्र पार कर चुके सुपरस्टार का जादू आज भी दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है. रिलीज के तीन साल बाद भी इस फिल्म ने ओटीटी की टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी मजबूत जगह बना ली है.

Top Deals Inside

नई दिल्ली. सुपरस्टार रजनीकांत का जादू एक बार फिर दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है. 75 साल की उम्र में भी उनका स्टारडम कम नही हुआ है. इन दिनों उनकी फिल्म ‘जेलर 2’ बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन सिर्फ 10 दिनों में 650 करोड़ के पार चला गया है. इस बीच उनकी पिछली फिल्म ‘जेलर’ ओटीटी पर गदर काट रही है.

साल 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘जेलर’ एक बार फिर अचानक सुर्खियों में आ गई है. रिलीज के तीन साल बाद यह फिल्म अचानक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड करने लगी है. दर्शक इस पावर-पैक्ड एंटरटेनर को बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं, जिससे इसकी लोकप्रियता का ग्राफ एक बार फिर आसमान छू रहा है. (फोटो साभार: IMDb)

इस फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसकी मल्टी-स्टारर स्टारकास्ट रही है. रजनीकांत के अलावा फिल्म में राम्या कृष्णन, विनायकन, वसंत रवि और योगी बाबू ने बेहद अहम किरदार निभाए हैं. इसके साथ ही फिल्म में मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल, कन्नड़ सुपरस्टार शिव राजकुमार और बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ के कैमियो अपीयरेंस ने सिनेमाघरों में सीटी बजाने पर मजबूर कर दिया था. अनिरुद्ध रविचंदर का धमाकेदार बैकग्राउंड म्यूजिक और ‘कावाला’ गाना आज भी फैंस का पसंदीदा बना हुआ है. (फोटो साभार: IMDb)

Add News18 as
Preferred Source on Google

फिल्म की कहानी टाइगर उर्फ मुथुवेल पांडियन (रजनीकांत) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक रिटायर्ड जेलर है और अपनी पत्नी, बेटे-पोते के साथ एक शांत और साधारण जिंदगी जी रहा हो रहा होता है. तभी ईमानदार पुलिस अफसर बेटा प्राचीन मूर्तियों की तस्करी करने वाले एक खूंखार माफिया गिरोह की जांच करते हुए अचानक गायब हो जाता है. (फोटो साभार: IMDb)

शुरुआती हाफ में एक सीधे-सादे और शर्मीले बुजुर्ग दिखने वाला मुथुवेल पांडियन जब अपने बेटे के कातिलों की तलाश में निकलता हैं, तो फिल्म में जबरदस्त ट्विस्ट आता है. इसके बाद मुथुवेल पांडियन परिवार की सुरक्षा के लिए हथियार उठाने पर मजबूर हो जाता है. इंटरवल के बाद कहानी एक्शन से भरपूर और भी दिलचस्प हो जाती है. (फोटो साभार: IMDb)

जब अगस्त 2023 में ‘जेलर’ थिएटर्स में रिलीज हुई थी, तो इसने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी थी. ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, महज 200 करोड़ रुपये के बजट में भारत में 348.55 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. वहीं, दुनियाभर में 604.74 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी. (फोटो साभार: IMDb)

रजनीकांत की जेलर तमिल सिनेमा के इतिहास की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शुमार है और इसने रजनीकांत के स्टारडम का परचम एक बार फिर पूरी दुनिया में लहरा दिया. दिलचस्प बात है कि तीन साल बीत जाने के बाद भी इस मूवी का क्रेज खत्म नहीं हुआ है. इन दिनों यह मूवी प्राइम वीडियो की टॉप 10 लिस्ट में दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. (फोटो साभार: IMDb)

अगर आपने अभी तक रजनीकांत की साल 2023 में रिलीज हुई यह मूवी नहीं देखी है, तो अब आप इसका हिंदी भाषा में ओटीटी पर लुत्फ उठा सकते हैं. इसका निर्देशन नेल्सन दिलीपकुमार ने किया है. इसमें रजनीकांत का स्वैग और उनकी एक्टिंग बहुत पसंद आएगी. आईएमडीबी पर जेलर को 7.2 रेटिंग है. (फोटो साभार: IMDb)

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link