Italy Protest: इटली में बेकाबू हुए प्रदर्शन हिंसा की खबरों के बीच बोलीं मेलोनी- अव्यवस्था के लिए जगह नहीं

Italy Protest: इटली में बेकाबू हुए प्रदर्शन हिंसा की खबरों के बीच बोलीं मेलोनी- अव्यवस्था के लिए जगह नहीं


होमदुनियायूरोप

इटली में बेकाबू प्रदर्शन, हिंसा की खबरों के बीच बोलीं मेलोनी ने की पुलिस तारीफ

Last Updated:

Italy Anti Government Protest: इटली में सरकार की नीतियों के खिलाफ कई शहरों में प्रदर्शन हुए. रोम, बोलोग्ना और ट्यूरिन में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़पें हुईं. हालात संभालने के लिए पुलिस ने आंसू गैस और पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया. प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने हिंसा की निंदा करते हुए सुरक्षा बलों की सराहना की.

ख़बरें फटाफट

Zoom

इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी. (Credit-Reuters)

Italy Anti Government Protest: इटली में बढ़ती महंगाई, ईंधन की कीमतों और रक्षा बजट में बढ़ोतरी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी हैं. शनिवार को रोम, बोलोग्ना और ट्यूरिन समेत कई शहरों में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे. कुछ जगहों पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़पें हुईं. हालात को काबू में करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस और पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया.

समाचार एजेंसी एएनएसए के मुताबिक रोम में 24 अक्टूबर की दोपहर प्रदर्शनकारी पियाजा डेला रिपब्लिका से युद्ध विरोधी मार्च निकालने के लिए रवाना हुए. शाम होते-होते शहर में स्थिति तनावपूर्ण हो गई और प्रदर्शनकारियों तथा पुलिस के बीच टकराव शुरू हो गया. भीड़ को हटाने के लिए सुरक्षा बलों ने आंसू गैस छोड़ी और वॉटर कैनन का भी इस्तेमाल किया.

बोलोग्ना में कई लोग घायल

बोलोग्ना में भी प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई. इटली के अखबार ‘कोरिएरे डेला सेरा’ के मुताबिक आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को मदद के लिए 17 कॉल मिलीं. इनमें से 6 लोगों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया. ट्यूरिन में प्रदर्शनकारियों ने बढ़ते सैन्य खर्च और महंगे ईंधन के खिलाफ आवाज उठाई. यहां कुछ लोगों ने पुलिस पर बोतलें और पटाखे फेंके. इसके बाद पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया.

प्रदर्शनों के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा

पिछले वीकेंड इटली के कई हिस्सों में प्रदर्शन हिंसक हो गए थे. खासकर मिलान में तोड़फोड़ और लूटपाट की घटनाएं सामने आई थीं. इसके बाद गृह मंत्री माटेओ पियान्टेदोसी ने अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने का आदेश दिया. बड़े शहरों और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई.

मेलोनी ने की पुलिस की तारीफ 

प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर पुलिस और सुरक्षा बलों का धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि सुरक्षाकर्मियों ने हिंसा और अव्यवस्था की कोशिशों के बीच नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का काम किया है. मेलोनी ने स्पष्ट किया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना नागरिकों का अधिकार है और इसे हमेशा सुरक्षित रखा जाना चाहिए. साथ ही आम लोगों को अपने शहरों में बिना डर के रहने और काम करने का अधिकार भी मिलना चाहिए. उन्होंने कहा कि हिंसा फैलाने और सार्वजनिक व्यवस्था बिगाड़ने वालों के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए. सरकार ऐसे कदम उठाना चाहती है, जिनसे पुलिस हिंसा रोकने और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ अधिक प्रभावी कार्रवाई कर सके.



Source link