Last Updated:
GRID INDIA Internship 2026: ग्रिड कंट्रोलर ऑफ इंडिया ने इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स और रिसर्च स्कॉलर्स के लिए 15 पदों पर इंटर्नशिप निकाली है. चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 50,000 रुपये का स्टाइपेंड मिलेगा. 6 नवंबर 2026 तक grid-india.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
GRID INDIA Internship 2026: ग्रिड इंडिया इंटर्नशिप के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर अपडेट्स चेक कर लें
नई दिल्ली (GRID INDIA Internship 2026). इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स और रिसर्च स्कॉलर्स के लिए बेहद शानदार खबर आई है. ग्रिड कंट्रोलर ऑफ इंडिया लिमिटेड ने होनहार युवाओं के लिए इंटर्नशिप प्रोग्राम की घोषणा की है. अगर आप पावर सिस्टम या इससे जुड़ी इलेक्ट्रिकल ब्रांच से पढ़ाई कर रहे हैं और किसी बड़े सरकारी संस्थान में प्रैक्टिकल अनुभव हासिल करना चाहते हैं तो यह सबसे सुनहरा मौका है. इस इंटर्नशिप के लिए चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 50,000 रुपये का भारी-भरकम स्टाइपेंड मिलेगा.
ग्रिड इंडिया इंटर्नशिप 6 महीने की अवधि के लिए होगी. इसमें देश के बड़े नेशनल और रीजनल लोड डिस्पैच सेंटर्स पर रियल टाइम पावर मैनेजमेंट सीखने का मौका मिलेगा. इस प्रोग्राम के जरिए 15 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. आयोग ने ऑफिशियल वेबसाइट grid-india.in पर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. जो अभ्यर्थी देश के पावर ग्रिड का संचालन करीब से समझना और हैंड-ऑन प्रोजेक्ट्स पर काम करना चाहते हैं, वे 6 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
ग्रिड इंडिया इंटर्नशिप के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
ग्रिड इंडिया इंटर्नशिप 2026 का हिस्सा बनने के लिए अभ्यर्थियों के पास पावर सिस्टम या संबंधित ब्रांच की शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए:
- बीई/बीटेक स्टूडेंट्स: इलेक्ट्रिकल, पावर, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स या पावर सिस्टम्स इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक कर रहे या कर चुके अभ्यर्थी योग्य हैं. न्यूनतम 65% अंक या समकक्ष CGPA होना अनिवार्य है.
- पोस्टग्रेजुएट (एमटेक/एमई/MSR): पावर सिस्टम्स या रिलेटेड ब्रांच में मास्टर डिग्री कर रहे या पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.
- पीएचडी स्कॉलर: पावर सिस्टम्स में पीएचडी कर रहे रिसर्च स्कॉलर्स भी इस शानदार मौके का फायदा उठा सकते हैं.
- आयु सीमा: आवेदक की उम्र 18 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
GRID INDIA Internship 2026:: ग्रिड इंडिया इंटर्नशिप में शानदार स्टाइपेंड मिल रहा है
ग्रिड इंडिया इंटर्नशिप के लिए चयन कैसे होगा?
ग्रिड इंडिया इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए अलग से कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी. शैक्षणिक रिकॉर्ड, CGPA और संस्थान के तय मापदंडों के आधार पर कैंडिडेट्स शॉर्टलिस्ट किए जाएंगे. प्रोजेक्ट्स और मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों का फाइनल सिलेक्शन होगा. देश के 6 अलग-अलग रीजनल और नेशनल लोड डिस्पैच सेंटरों (RLDC/NLDC) पर अभ्यर्थियों को प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी जाएगी. इससे उनके करियर को नई स्पीड मिलेगी.
ग्रिड इंडिया इंटर्नशिप 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?
ग्रिड इंडिया इंटर्नशिप 2026 के लिए नीचे लिखे स्टेप्स के जरिए आवेदन कर सकते हैं:
- ऑफिशियल वेबसाइट grid-india.in पर विजिट करें.
- होमपेज पर दिए गए Careers सेक्शन में जाएं और Current Openings पर क्लिक करें.
- GRID-INDIA Internship 2026 का नोटिफिकेशन लिंक खोलकर सभी शर्तें ध्यान से पढ़ें.
- लिंक पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म में अपनी पर्सनल और एकेडमिक डिटेल्स सही-सही भरें.
- मांगे गए जरूरी डॉक्यूमेंट्स (जैसे मार्कशीट, डिग्री/आईडी प्रूफ और फोटो/सिग्नेचर) अपलोड करें.
- फॉर्म को चेक करने के बाद फाइनल सबमिट करें और कन्फर्मेशन पेज का प्रिंट निकालकर रख लें.