200 सीट हक है हमारा… कांग्रेस ने दिखा दी सपा को आंख, पोस्टर से छिड़ा राजनीतिक विवाद

200 सीट हक है हमारा… कांग्रेस ने दिखा दी सपा को आंख, पोस्टर से छिड़ा राजनीतिक विवाद


Last Updated:

राजधानी लखनऊ सहित कई जिलों में कांग्रेस पार्टी के पक्ष में एक पोस्टर लगा है, जिससे सियासी बवाल शुरू हो गया है. समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच अभी सीट को लेकर फाइनल बातचीत नहीं हुई है. इससे पहले एक पोस्टर लगाया गया है, जिसमें कांग्रेस की तरफ से लिखा गया है कि 200 सीट हक है हमारा.

Zoom

यूपी में कांग्रेस के पक्ष में लगाए गए पोस्टर.

लखनऊः उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन में अभी भले ही सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है और न ही कोई आधिकारिक बातचीत चल रही है. लेकिन इस बीच रह-रहकर कांग्रेस पार्टी अपने मंसबूे जाहिर कर रही है. चाहे उसके फिर नेता हों या फिर कोई समर्थक, जो पोस्टर के जरिए यह बताने की कोशिश कर रहे हैं कि उनको यूपी में कितनी सीटें चाहिए. दरअसल, रविवार को राजधानी लखनऊ सहित अमेठी और रायबरेली में एक पोस्टर लगाया गया है, जिसपर 200 सीटों का जिक्र किया गया है.

200 सीटों की है मांग
राजधानी लखनऊ समेत कांग्रेस के पारंपरिक गढ़ अमेठी, रायबरेली और सुल्तानपुर में होर्डिंग लगे हुए हैं. कांग्रेस कार्यालय पर यह होर्डिंग लगाए गए हैं. होर्डिंग पर लिखा,  ‘200 सीट हक है हमारा. यूपी को है राहुलगांधी पर भरोसा.’ हालांकि 200 सीटों की मांग इन होर्डिंगों से पहले भी कांग्रेस के नेता करते रहे हैं. सपा के कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद पहले भी साफ कर चुके हैं कि उनकी पार्टी को सम्मानजनक सीट चाहिए. होर्डिंग पर राहुल गांधी के बाद सांसद इमरान मसूद की तस्वीर है. होर्डिंग से मल्लिकार्जुन खड़गे ग़ायब हैं. वहीं कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा और प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम की तस्वीर इमरान मसूद से छोटी है. सोनिया और प्रियंका गांधी की भी तस्वीर होर्डिंग पर है.



Source link