Bihar Crime: बख्तियारपुर के पास पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, हाफ एनकाउंटर में बदमाश सौरव सिंह को लगी गोली

Bihar Crime: बख्तियारपुर के पास पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, हाफ एनकाउंटर में बदमाश सौरव सिंह को लगी गोली


Last Updated:

Bihar Crime News: पटना जिले के बख्तियारपुर के पास पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें एक अपराधी को गोली लगी है. अपराधी की पहचान सौरव सिंह के रूप में हुई है.

Zoom

बख्तियारपुर में पुलिस मुठभेड़, अपराधी सौरव सिंह को लगी गोली, STF की कार्रवाई

पटना. बिहार की राजधानी पटना के बख्तियारपुर के पास पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई है. इस दौरान अपराधी सौरव सिंह को गोली लगी है. पुलिस की इस कार्रवाई में स्पेशल टास्क फोर्स यानी एसटीएफ के साथ बाढ़ एसडीपीओ-2 और बख्तियारपुर थाना की पुलिस शामिल थी. मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस और अपराधी के बीच आमना-सामना होने के बाद गोलीबारी हुई जिसमें सौरव सिंह घायल हुआ है. उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है.

ऐसे हुआ एनकाउंटर

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि कुख्यात अपराधी सौरव सिंह बख्तियारपुर इलाके में छिपा है. सूचना के आधार पर एसटीएफ और बाढ़ एसडीपीओ 2 के नेतृत्व में बख्तियारपुर पुलिस ने घेराबंदी की. बताया जा रहा है कि खुद को घिरा देख अपराधी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी तो जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें अपराधी के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा. इसके बाद पुलिस ने तुरंत उसे कब्जे में ले लिया.

सौरव सिंह का आपराधिक इतिहास

बताया जा रहा है कि सौरव सिंह बाढ़ और बख्तियारपुर इलाके का कुख्यात अपराधी है. उस पर लूट, रंगदारी और आर्म्स एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं. पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी. हाल के दिनों में हुई कई आपराधिक घटनाओं में उसका नाम सामने आया था. पुलिस की ओर से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने आने के बाद यह स्पष्ट होगा कि सौरव सिंह के खिलाफ किन मामलों में कार्रवाई की जा रही थी और मुठभेड़ किन परिस्थितियों में हुई.

पुलिस ने क्या कहा?

बाढ़ एसडीपीओ 2 ने बताया कि मुठभेड़ के बाद घायल अपराधी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. मौके से एक देसी पिस्टल और कारतूस भी बरामद किया गया है. एसटीएप की टीम भी पूरे ऑपरेशन में शामिल थी. पुलिस का कहना है कि अपराधी के ठीक होने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी और उसके गैंग के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.



Source link