Italy Burqa Niqab Ban: इटली अकेला नहीं दुनिया के इन देशों में भी बैन है बुर्का पाकिस्तान के पक्के दोस्त ने भी लगा रखी है पाबंदी

Italy Burqa Niqab Ban: इटली अकेला नहीं दुनिया के इन देशों में भी बैन है बुर्का पाकिस्तान के पक्के दोस्त ने भी लगा रखी है पाबंदी


होमदुनियायूरोप

इटली ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी बुर्का बैन, पाक का दोस्त भी लिस्ट में

Last Updated:

Italy Burqa Ban: इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी की सरकार का एक बड़ा फैसला इस वक्त चर्चा में है. उन्होंने अपनी पार्टी के सम्मेलन में साफ तौर पर कहा है कि वो स्कूलों में बुर्का और नकाब पहनने पर पाबंदी लगाएंगी. वो ऐसा इटली की पहचान, संस्कृति में विदेशी लोगों को ढालने के लिए करना चाहती हैं. इसके अलावा विदेशी छात्रों की संख्या भी सीमित करेंगी.

Zoom

इटली की पीएम का एंटी बुर्का कानून. (Credit-Reuters)

Italy Burqa Niqab Ban: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की एक बड़ी घोषणा इस वक्त चर्चा में है. उन्होंने अपने पार्टी के युवा सम्मेलन में जब कहा कि इटली के स्कूलों में बुर्का और नकाब पहनने पर प्रतिबंध लगाया जाएगा, तो ये दुनियाभर की सुर्खियों में आ गया.  जॉर्जिया मेलोनी ने कहा कि न सिर्फ स्कूलों में मुंह ढकने वाले बुर्का और नकाब पहनने पर पाबंदी होगी, बल्कि विदेशी छात्रों की संख्या सीमित की जाएगी और विदेशी छात्रों के माता-पिता के लिए इटैलियन भाषा सीखना भी अनिवार्य होगा. इटली की दक्षिणपंथी सरकार की मुखिया जॉर्जिया मेलोनी का कहना है कि जो लोग इटली में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं, उन्हें देश की भाषा, संस्कृति और नियमों का सम्मान करना होगा.

जॉर्जिया मेलोनी ने जोर दिया कि स्कूल में चेहरा खुला रखना जरूरी है और कोई भी परंपरा किसी को खुद को छिपाने के लिए मजबूर नहीं कर सकती. उनका कहना है कि यह कदम लैंगिक समानता और एकीकरण को मजबूत करने के लिए उठाया जा रहा है. साल 2027 के चुनावों से पहले इमीग्रेशन का मुद्दा प्रमुख बनने वाला है, इसलिए मेलोनी की सरकार सख्त रुख अपना रही है. इससे पहले भी कई और देश ऐसे रहे हैं, जिन्होंने ये कदम उठाया है.

क्या कहता है इटली का कानून?

इटली में रहने वाली मुस्लिम महिलाएं अपने चेहरे को ढकने के लिए कई बार बुर्का या कपड़े का इस्तेमाल करती हैं. 1975 का इटली में बना कानून सीधा बुर्का पर तो रोक नहीं लगाता लेकिन हेलमेट या किसी ऐसे कपड़े से चेहरा ढकने पर रोक लगाता है, जिससे आपकी पहचान छिपे. 2008 में एक नियम के तहत कहा गया कि अगर चेहरा ढका नहीं है तो धार्मिक और सांस्कृतिक वजहों से इसे पहना जा सकता है. इसी साल मेलोनी की पार्टी की ओर से एक बिल रखा गया था, जिसमें धार्मिक जगहों और विशेष परिस्थितियों को छोड़कर चेहरा ढकने पर पूरी तरह पाबंदी का प्रस्ताव रखा गया.  मेलोनी की यह योजना सरकार की मंजूरी के बाद 60 दिनों में संसद से पास करनी होगी. यह कदम यूरोप में बढ़ते एकीकरण और सुरक्षा संबंधी बहस का हिस्सा है.

किन-किन देशों में है प्रतिबंध?

  1. यूरोप में कई देशों ने पहले ही चेहरा ढकने वाले कपड़ों पर पाबंदी लगाई है. फ्रांस 2011 में पहला देश था जिसने सार्वजनिक जगहों पर बुर्का-नकाब प्रतिबंधित किया.
  2. बेल्जियम, ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, बुल्गारिया और स्विट्जरलैंड में भी सार्वजनिक स्थानों पर पूर्ण चेहरा ढकने पर रोक है. नीदरलैंड में स्कूल, अस्पताल और सार्वजनिक परिवहन में आंशिक प्रतिबंध है.
  3. पुर्तगाल ने भी हाल ही में सार्वजनिक जगहों पर चेहरा ढकने वाले कपड़ों पर पाबंदी लगाई है. अफ्रीका के कुछ देशों जैसे कैमरून, चाड और मोरक्को में सुरक्षा कारणों से प्रतिबंध हैं.

पाकिस्तान के दोस्त ने भी लगा रखी है पाबंदी 

चीन में शिनजियांग क्षेत्र में उइगर मुस्लिम समुदाय के लिए चेहरा ढकने वाले कपड़ों पर सख्त पाबंदी है. उरुमची शहर और पूरे शिनजियांग में सार्वजनिक स्थानों पर बुर्का या नकाब जैसे चेहरा छिपाने वाले परिधान पहनने पर रोक लगाई गई है. चीनी अधिकारी इसे धार्मिक उग्रवाद रोकने और सामाजिक स्थिरता बनाए रखने का उपाय बताते हैं. 2014-2017 के बीच कई नियम बनाए गए, जिनमें असामान्य दाढ़ी और चेहरा ढकने वाले कपड़ों को उग्रवाद का प्रतीक माना गया.



Source link