Last Updated:
Vastu Tips For Mirror: दिवाली से पहले यदि आप घर की वास्तु से जुड़ी समस्याओं को दूर करना चाहते हैं, तो वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की इन 4 खास जगहों पर शीशा लगाना बेहद शुभ माना जाता है. ऐसा करने से घर की दरिद्रता दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. मान्यता है कि इससे माता लक्ष्मी की कृपा बरसती है और धन चुंबक की तरह खिंचा चला आता है, जिससे आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है.
Vastu Tips For Mirror: दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही लोग अपने घरों की साफ-सफाई, सजावट और साज-सज्जा में जुट जाते हैं. इस खास मौके पर लोग घर के कोने-कोने को सजाते हैं, ताकि घर में सकारात्मकता और खुशियों का आगमन हो. लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तु शास्त्र में शीशे यानी दर्पण को भी बेहद महत्वपूर्ण माना गया है? मान्यता है कि घर में सही दिशा और उचित स्थान पर शीशा लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सुख-समृद्धि के रास्ते खुल सकते हैं. वास्तु मान्यताओं के अनुसार, दिवाली से पहले घर में कुछ खास जगहों पर शीशा लगाना शुभ माना जाता है. कहा जाता है कि इससे घर में धन-धान्य की वृद्धि और खुशहाली का माहौल बन सकता है. आइए जानते हैं घर में शीशा लगाने की उन 4 शुभ जगहों के बारे में…
घर की उत्तर दिशा में लगाएं शीशा – वास्तु शास्त्र के अनुसार, उत्तर दिशा को धन के देवता भगवान कुबेर की दिशा माना जाता है. यही वजह है कि इस दिशा को आर्थिक उन्नति और नए अवसरों से जोड़कर देखा जाता है. चूंकि उत्तर दिशा जल तत्व का प्रतिनिधित्व करती है, इसलिए यहां शीशा लगाने से आपके लिए आय के नए स्रोत पैदा करने में मदद मिलेगी. अगर आप बिजनेस करते हैं या करियर में तरक्की की तलाश में हैं, तो दिवाली से पहले उत्तर दिशा में शीशा लगाना आपके लिए अच्छे अवसर लेकर आएगा.
मुख्य प्रवेश द्वार के पास – दिवाली पर घर के मुख्य द्वार को सजाने और रोशनी से जगमगाने की परंपरा है. वास्तु मान्यताओं के अनुसार, मुख्य दरवाजे के पास अंदर की ओर शीशा लगाना शुभ हो सकता है, लेकिन इसकी दिशा और स्थिति का विशेष ध्यान रखना चाहिए. मान्यता है कि घर के प्रवेश द्वार के पास उत्तर या पूर्व दिशा की ओर शीशा लगाने से सकारात्मकता का संचार होता है. शीशे को यहां इस तरह से लगाया जाना चाहिए कि वह आपके सभी मेहमान का स्वागत करे, लेकिन दरवाजे के ठीक सामने भी ना हो.
Add News18 as
Preferred Source on Google
तिजोरी या धन रखने के स्थान के सामने – दिवाली के मौके पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा के साथ धन-समृद्धि की कामना की जाती है. ऐसे में वास्तु शास्त्र में तिजोरी या धन रखने की जगह को भी खास महत्व दिया जाता है. वास्तु मान्यता के अनुसार, तिजोरी या अलमारी में जहां नकदी, गहने और कीमती सामान रखा जाता है, उसके सामने इस तरह शीशा लगाया जा सकता है कि उसमें तिजोरी के अंदर रखी वस्तुओं का प्रतिबिंब दिखाई दे. इसे प्रतीकात्मक रूप से धन और समृद्धि को दोगुना कर देता है. अगर आप दिवाली से पहले घर की तिजोरी या अलमारी को व्यवस्थित कर रहे हैं, तो इस वास्तु मान्यता को ध्यान में रख सकते हैं.
डाइनिंग टेबल के सामने लगाएं शीशा – वास्तु शास्त्र में भोजन कक्ष को परिवार की खुशहाली और अन्न-समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है. मान्यता है कि डाइनिंग टेबल के सामने शीशा लगाने से भोजन का प्रतिबिंब दिखाई देता है, जिसे घर में अन्न-धन की प्रचुरता का प्रतीक माना जाता है. दिवाली के दौरान जब घर में पकवान बनते हैं और परिवार के लोग एक साथ बैठकर भोजन करते हैं, तब इस तरह की सजावट घर के माहौल को और भी सुंदर बना सकती है.
शीशा लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान – शीशा लगाने से पहले कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए. जैसे कि घर में टूटे, चटके या धुंधले शीशे लगाने से बचें. शीशे को साफ रखें, ताकि वह घर की रोशनी और सजावट को बेहतर तरीके से प्रतिबिंबित कर सके. शीशा ऐसी जगह लगाएं, जहां उससे चकाचौंध या असुविधा ना हो. मुख्य दरवाजे के ठीक सामने शीशा लगाने से बचने की सलाह कई वास्तु मान्यताओं में दी जाती है. शीशा लगाते समय घर की बनावट, रोशनी और सुरक्षा का भी ध्यान रखें.
इन दिशाओं में शीशा लगाने से बचें – वास्तु के अनुसार, शीशे को भूलकर भी दक्षिण और पश्चिम दिशा में ना लगाएं, ऐसा करना अशुभ माना जाता है और परिवार में परेशानियां शुरू हो जाती हैं. साथ ही शीशे को बेडरूम में बिस्तर के सामने लगाने से बचना चाहिए, ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में समस्याएं शुरू हो जाती हैं. शीशे को कभी भी आमने सामने ना लगाएं, ऐसा करने से घर में कलह बढ़ना शुरू हो जाता है. शीशे को कभी भी मुख्य द्वार के सामने नहीं लगाना चाहिए.