इजरायल का चीनी एयर डिफेंस सिस्‍टम वाले गोदाम पर अटैक, होर्मुज में अलग खेल – iran war houthis massive attack saudi arabia israel airstrike iraq china

इजरायल का चीनी एयर डिफेंस सिस्‍टम वाले गोदाम पर अटैक, होर्मुज में अलग खेल – iran war houthis massive attack saudi arabia israel airstrike iraq china


Agency:एजेंसियां

Last Updated:

Iran War: पश्चिम एशिया में जंग की आग ठंडी पड़ने के बजाय और भड़कती ही जा रही है. युद्ध की चपेट में नए-नए इलाके आ रहे हैं. ईरान जंग में पहली बार चीनी हथियारों के गोदामों को टार्गेट कर एयर स्‍ट्राइक की गई है. उधर हूतियों ने सऊदी अरब के नाक में दम कर रखा है. होर्मुज स्‍ट्रेट में GPS को पूरी तरह से जाम कर दिया गया है, जिससे एयर और मैरिटाइम ट्रांसपोर्ट बुरी तरह से प्रभावित हुआ है.

Zoom

ईरान जंग की आग में पूरा अरब जलने लगा है. हूतियों ने सऊदी अरब में एक बार फिर से मल्‍टीपल अटैक किए हैं. (फाइल फोटो/Reuters)

Iran War: ईरान जंग की आग में अभी कितनों की आ‍हुति होगी किसी को कुछ पता नहीं है. शुरुआत में अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने इस युद्ध के हफ्ते दो हफ्ते में समाप्‍त होने की बात कही थी. हालांकि, हकीकत इससे पूरी तरह उलट है. ईरान के साथ सशस्‍त्र संघर्ष कम होने के बजाय और बढ़ता ही जा रहा है. हूतियों ने सऊदी अरब के एयरपोर्ट और तेल रिफाइनरियों को फिर से निशाना बनाने का दावा किया है. सऊदी ने मक्‍का-मदीना के भी इसकी जद में आने की बात कही है, जिससे हूतियों ने साफ इनकार किया है. दूसरी तरफ, इजरायल ने इराक में एयर स्‍ट्राइक कर दी है. बताया जा रहा है कि यहां चीनी हथियारों से भरे दो गोदामों को निशाना बनाया गया है. इसे ईरान पहुंचाने की बात कही जा रही है. होर्मुज स्‍ट्रेट में भी नया खेल चल रहा है. GPS को जाम कर दिया गया है, जिससे यहां से जहाजों और प्‍लेन की आवाजाही बुरी तरह से प्रभावित हुई है.



Source link