Konkona Health Update: अब कैसी है कोंकणा सेन शर्मा की तबीयत, हॉस्पिटल बेड से शेयर की तस्वीर, चिंता में पड़े फैंस

Konkona Health Update: अब कैसी है कोंकणा सेन शर्मा की तबीयत, हॉस्पिटल बेड से शेयर की तस्वीर, चिंता में पड़े फैंस


Last Updated:

कोंकणा सेन शर्मा अपनी फिल्म ‘लस्ट स्टोरीज 3’ को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं. इसमें उनके अभिनय को काफी सराहा जा रहा है. इस बीच कोंकणा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया कि वो डेंगू से जूझ रही हैं. कोंकणा की डेंगू की वजह से तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया.

Zoom

कोंकणा इन दिनों डेंगू से पीड़ित हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम konkona)

नई दिल्ली.  ‘लस्ट स्टोरीज 3’ की सक्सेस के बीच कोंकणा सेन शर्मा की तबीयत बिगड़ गई है. एक्ट्रेस ने हॉस्पिटल बेड से फोटो शेयर कर फैंस की चिंता बढ़ा दी है. कोंकणा को डेंगू हो गया है जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. एक्ट्रेस की फोटो देखने के बाद फैंस के बीच उनकी तबीयत को लेकर चिंता बढ़ गई है. कोंकण अपनी फोटो में हॉस्पिटल बेड पर बैठकर सैल्यूट करते दिख रही हैं.

कोंकणा सेन शर्मा ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर अस्पताल के बेड से एक तस्वीर साझा की. उन्होंने ये फोटोज शेयर कर फैंस को अपनी सेहत की जानकारी दी है. इस फोटो में वह हॉस्पिटल के गाउन में नजर आ रही हैं. हालांकि, बीमारी के इस मुश्किल समय में भी उनका अंदाज काफी जिंदादिल और अनूठा था, क्योंकि उन्होंने कैमरे की तरफ देखकर मुस्कुराते हुए सैल्यूट किया और माहौल को खुशनुमा बनाए रखा. उनका पोज और उनकी फोटो उनकी जिंदादिली और खुश मिजाजी का प्रमाण है.

कोंकणा सेन शर्मा ने फैंस को दी हेल्थ अपडेट

इस पोस्ट के जरिए एक्ट्रेस ने अपने फैंस को डेंगू जैसी बीमारी को लेकर सतर्क रहने की सलाह भी दी है. उन्होंने स्पष्ट किया कि भले ही उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था, लेकिन अब उनकी सेहत में काफी सुधार आ चुका है और वह बेहतर महसूस कर रही हैं. उनके इस अपडेट को देखने के बाद फैंस ने चैन की सांस ली है और सोशल मीडिया पर उनके जल्द ठीक होने की कामना की. सोशल मीडिया यूजर्स और कोंकणा सेन शर्मा के फैंस उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं.

‘लस्ट स्टोरीज 3’ में छाईं कोंकणा सेन शर्मा

कोंकरणा सेन शर्मा इन दिनों अपनी एंथ्रोलॉजी फिल्म ‘लस्ट स्टोरीज 3’ को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं. एक्ट्रेस पिछले बार भी इसका हिस्सा थीं और इस बार भी उन्होंने अपने अभिनय से खूब सुर्खियां बटोरी हैं. कोंकणा सेन शर्मा का किरदार ‘लस्ट स्टोरीज 3’ में महिलाओं की इच्छा के बारे में बात करता है. फिल्म महिलाओं की इच्छाओं को पर्दे पर बेहतरीन तरीके से दिखाती है.

इसके साथ ही कोंकणा सेन शर्मा अपने रिलेशनशिप को लेकर भी चर्चाओं में रहती हैं. कोंकणा और अमोल पराशर के रिलेशनशिप को लेकर काफी समय से अटकलें तेज हैं. दोनों ने सोशल मीडिया पर कई सारी फोटोज और वीडियोज शेयर किए हैं.



Source link