Last Updated:
भारत में अक्सर कई बड़े सितारों की अकूत दौलत की चर्चा होता है. लेकिन आज हम आपको एक हॉलीवुड सुपरस्टार के बारे में बताते हैं, जिसकी शानदार एक्टिंग के लोग दीवाने हैं. वो बिना किसी बॉडी डबल के खुद खतरनाक स्टंट करने के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है. ग्लोबल स्टार ने अपनी मेहनत के दम पर दुनियाभर में खूब नाम और अकूत पैसा कमाया है. हैरानी की बात है कि सुपरस्टार की टोटल नेटवर्थ 5000 करोड़ रुपये से ज्यादा है. आलीशान घरों से लेकर फिल्मों से मिलने वाली फीस के बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे.
नई दिल्ली. हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज अपनी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ खतरनाक और रोमांचक स्टंट्स खुद करने के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं. ‘मिशन: इम्पॉसिबल’ जैसी सुपरहिट फ्रेंचाइजी में उन्होंने बिना किसी बॉडी डबल के खुद ऐसे स्टंट किए हैं, जिन्हें देखकर दर्शकों की सांसें थम जाती हैं. ऊंची इमारतों से छलांग लगाना हो, चलती ट्रेन की छत पर फाइट करना हो या फिर फाइटर जेट खुद उड़ाना हो, टॉम क्रूज ने हर बार अपनी जान की परवाह किए बिना सिनेमा के पर्दे पर असली एक्शन की एक नई मिसाल पेश की है. उन्होंने करियर में सिर्फ शोहरत ही नहीं, बल्कि दौलत भी जमकर कमाई है. चलिए आज आपको उनकी नेटवर्थ, फीस और संपत्तियों के बारे में बताते हैं.
टॉप क्रूज की कुल संपत्ति साल 2026 में लगभग 600 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 5695 करोड़ रुपये) आंकी गई है. सेलिब्रिटी नेट वर्थ की रिपोर्ट के मुताबिक, टॉम क्रूज की सालाना कमाई करीब 50 मिलियन डॉलर (475 करोड़ रुपये) के आसपास है. इंडस्ट्री में अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने फिल्मों की फीस और प्रॉफिट शेयरिंग के जरिए अब तक 1 बिलियन डॉलर से भी अधिक की भारी-भरकम कमाई कर ली है. (फोटो साभार: Instagram@tomcruise)
अपने सफल एक्टिंग और प्रोडक्शन करियर के दम पर टॉम क्रूज ने 600 मिलियन डॉलर की यह विशाल संपत्ति हासिल की है. उनके करियर का सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट ‘मिशन: इम्पॉसिबल’ फ्रेंचाइजी साबित हुई. लीड एक्टर के रूप में अपनी मजबूत पहचान बनाने के बाद क्रूज ने फिल्मों के निर्माण की जिम्मेदारी भी खुद संभालना शुरू कर दिया. प्रोड्यूसर बनने से उन्हें फिल्मों की बॉक्स ऑफिस सफलता में सीधा हिस्सा और मोटा मुनाफा कमाने का मौका मिला. (फोटो साभार: Instagram@tomcruise)
Add News18 as
Preferred Source on Google
सेलिब्रिटी नेट वर्थ के अनुसार, टॉम क्रूज को फिल्मों के लिए लगभग 13 मिलियन डॉलर यानी इंडियन करेंसी में 124 करोड़ की एडवांस फीस मिलती है, जिसके बाद फिल्म के कलेक्शन के आधार पर उनका अलग मुनाफा तय होता है. उनकी फिल्मों ने दुनियाभर में 1.5 बिलियन डॉलर से ज्यादा का बिजनेस किया है. हालांकि, 600 मिलियन डॉलर का यह आंकड़ा एक अनुमान है, न कि उनका ऑडिटेड फाइनेंशियल स्टेटमेंट. यह उनकी कुल संपत्ति का आकलन है, पूरी लाइफटाइम कमाई नहीं. (फोटो साभार: Instagram@tomcruise)
करियर की शुरुआत से लेकर हॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार बनने तक टॉम क्रूज की फीस में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली. साल 1981 में आई फिल्म ‘टैप्स’ के लिए उन्हें महज 50 हजार डॉलर मिले थे. हालांकि, इसके बाद ‘रिस्की बिजनेस’, ‘टॉप गन’ और ‘रेन मैन’ जैसी एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों ने उन्हें ग्लोबल स्टार बना दिया और इसके साथ ही उनकी ब्रैंड वैल्यू और कमाई का दायरा भी कई गुना बढ़ गया. (फोटो साभार: Instagram@tomcruise)
रिपोर्ट्स के मुताबिक, टॉम क्रूज की सबसे बड़ी कमाई 90 के दशक और 2000 के शुरुआती दौर की फिल्मों से हुई है. उन्होंने अपनी सुपरहिट फिल्म ‘मिशन: इम्पॉसिबल’ के पहले पार्ट से सैलरी और प्रॉफिट शेयरिंग के जरिए करीब 70 मिलियन डॉलर कमाए थे. वहीं, इस फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म के दौरान उनकी यह कमाई बढ़कर लगभग 75 मिलियन डॉलर के शानदार आंकड़े पर पहुंच गई थी. (फोटो साभार: Instagram@tomcruise)
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘टॉप गन: मेवरिक’ के लिए टॉम क्रूज ने शुरुआती तौर पर 13 मिलियन डॉलर की फीस ली थी. सेलिब्रिटी नेट वर्थ के मुताबिक, उन्हें ‘मिशन: इम्पॉसिबल-डेड रेकनिंग’ और इसके अगले पार्ट ‘द फाइनल रेकनिंग’ दोनों के लिए ही लगभग 14-14 मिलियन डॉलर की एडवांस फीस मिली है. इसके अलावा फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के हिसाब से उन्हें मिलने वाला बैकएंड मुनाफा भी इसमें शामिल रहता है. (फोटो साभार: Instagram@tomcruise)
कई मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि टॉम क्रूज के पास कैलिफोर्निया, कोलोराडो, फ्लोरिडा और न्यूयॉर्क में आलीशान संपत्तियां रही हैं, साथ ही इंग्लैंड में भी उनका एक पुराना एस्टेट रह चुका है. कोलोराडो के टेलुराइड में स्थित उनकी प्रॉपर्टी करीब 320 एकड़ में फैली हुई थी, जिसमें 10,000 वर्ग फीट में बना आलीशान बंगला, घोड़ों के लिए अस्तबल और एक प्राइवेट हेलीपैड भी था. उन्होंने मई 2021 में इस शानदार प्रापर्टी को 39.5 मिलियन डॉलर में बेच दिया था. (फोटो साभार: Instagram@tomcruise)
इसके अलावा टॉम क्रूज ने साल 2016 में अपना बेवर्ली हिल्स वाला घर 40 मिलियन डॉलर में बेच दिया था, जबकि साल 2015 में हॉलीवुड हिल्स की एक प्रॉपर्टी एक्ट्रेस ईवा लोंगोरिया को 11.4 मिलियन डॉलर में बेची थी. फ्लोरिडा की बात करें तो उन्होंने साल 2018 में क्लियरवाटर में कुछ कोंडोमिनियम यूनिट्स खरीदने के लिए करीब 11.8 मिलियन डॉलर खर्च किए थे. उनकी पुरानी संपत्तियों में न्यूयॉर्क का एक कोंडो और इंग्लैंड के वेस्ट ससेक्स का एस्टेट भी शामिल है. (फोटो साभार: Instagram@tomcruise)