मां से कहा था ‘फ्लाइट से घर आऊंगा’, बेटे ने बात रख ली! वेल्डिंग मजदूर शत्रुधन की कहानी सुन भावुक हो जाएंगे


Last Updated:

Nalanda Welder Shatrudhan Viral Story: चेन्नई में वेल्डिंग करने वाले नालंदा के शत्रुधन ने मां से किया वादा पूरा किया. छठ पर पहली बार फ्लाइट से गांव लौटने की कहानी चर्चा में है. नालंदा के शत्रुधन ने कड़ी मेहनत से पैसे जोड़कर मां से किया वादा निभाया. ट्रेन की बजाय फ्लाइट से घर लौटे. उनकी यह कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

मां से कहा था ‘फ्लाइट से घर आऊंगा’, मजदूर शत्रुधन की कहानी सुन भावुक हो जाएंगेZoom

पटना: बिहार के नालंदा जिले के एक मजदूर की संघर्ष और मां से किए वादे की कहानी इन दिनों चर्चा में है. चेन्नई में वेल्डिंग का काम करने वाले शत्रुधन सालों बाद छठ पूजा के मौके पर अपने गांव लौट रहे हैं. इस बार उनका सफर ट्रेन से नहीं, बल्कि हवाई जहाज से हो रहा है. शत्रुधन ने अपनी मां से वादा किया था कि जब भी वह गांव लौटेंगे, फ्लाइट से ही आएंगे. आर्थिक परेशानियों और मजदूरी के बीच उन्होंने इस सपने को पूरा करने के लिए मेहनत जारी रखी. आखिरकार अब वह मां से किया अपना वादा पूरा करते हुए विमान से गांव लौट रहे हैं. उनकी ये कहानी अब सोशल मीडिया पर वायरल है.

ट्रेन की जगह फ्लाइट से तय किया सफर
त्योहार के इस सीजन में अमूमन ट्रेनों में लंबी कतारें, भारी भीड़ और टिकट की भारी मारामारी देखने को मिलती है. लेकिन शत्रुधन ने इस बार अपने घर वापसी के लिए ट्रेन की बजाय हवाई जहाज (फ्लाइट) का सफर चुना. सामने आए वीडियो में शत्रुधन फ्लाइट के अंदर बेहद खुश और आत्मविश्वास से भरे नजर आ रहे हैं. यात्रा के दौरान उन्होंने फ्लाइट की एयर होस्टेस से भी वीडियो में बातचीत की. जिसके बाद एयर होस्टेस ने मुस्कुराते हुए कैमरे के सामने ‘हाय-हैलो’ कहा. यह सुखद नजारा सोशल मीडिया यूजर्स को खूब भा रहा है.

मां से किया था विशेष वादा
शत्रुध्न ने अपनी मां से वर्षों पहले यह कसम खाई थी कि वे जब भी अपने गांव लौटेंगे, तो साधारण तरीके से नहीं बल्कि फ्लाइट से सफर करके आएंगे. परदेस में रहकर दिन-रात वेल्डिंग का कठिन काम करना, पसीना बहाना और पाई-पाई जोड़कर अपने सपनों को आकार देना आसान नहीं था. लेकिन शत्रुध्न ने अपने कठिन परिश्रम और लगन के बल पर आखिरकार अपनी मां को दिया वह पुराना वचन सच कर दिखाया. जब एक बेटा अपने संघर्ष के बाद मां के सपनों को इस तरह पूरा करता है, तो परिवार की खुशी दोगुनी हो जाती है.

सोशल मीडिया पर छाई कहानी
शत्रुधन की यह संघर्ष भरी और सफलता की कहानी आज सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बनी हुई है. लोग उनकी सादगी, मां के प्रति अगाध प्रेम और उनकी मेहनत की जमकर सराहना कर रहे हैं. यह कहानी इस बात की एक बेहतरीन मिसाल है कि यदि इंसान के इरादे पक्के हों और वह अपनी मंजिल पाने के लिए कड़ी मेहनत करे, तो हर मुश्किल सपना सच हो सकता है.



Source link