‘जेलर 2’ के बवंडर के बीच रजनीकांत का अनूठा कारनामा, खचाखच भरे थियेटर में अचानक पहुंचे मेगास्टार


Last Updated:

सुपरस्टार रजनीकांत ने अब कुछ ऐसा किया है, जो उन्होंने बीते 40 साल में नहीं किया. वे पहली बार चेन्नई के थिएटर में फैंस के साथ जेलर 2 देखने पहुंचे. उन्होंने दर्शकों के साथ फिल्म का आनंद उठाया. कुछ फैंस ने उनके साथ फोटोज भी खिंचवाई. नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशिन में बनी फिल्म ने 10 दिनों में दुनियाभर में 628 करोड़ से ज्यादा कमाई कर ली है.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

'जेलर 2' के बवंडर के बीच रजनीकांत का अनूठा कारनामा, फैंस संग देखी मूवीZoom

‘जेलर 2’ 15 अक्टूबर को रिलीज हुई थी.

नई दिल्ली: रजनीकांत की ‘जेलर 2’ बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रही है. फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. इस बीच, सुपरस्टार ने कुछ ऐसा किया है जो उन्होंने पिछले 40 सालों में नहीं किया था. वे चेन्नई के फीनिक्स मॉल में रिनोवेट किए गए थिएटर में पहुंचे और अपने फैंस को खुश करते हुए उनके साथ ‘जेलर 2’ देखी. पिछले 40 सालों में यह पहली बार था जब रजनीकांत ने थिएटर में अपने फैंस के साथ कोई फिल्म देखी और इसका भरपूर आनंद लिया.

सन पिक्चर्स ने एक्स पर शनिवार 24 अक्टूबर को रजनीकांत के खुशी के पल की तस्वीरें पोस्ट कीं और लिखा, ’40 सालों में पहली बार सुपरस्टार रजनीकांत बड़े पर्दे पर ‘जेलर 2′ देखने के लिए अपने फैंस के साथ शामिल हुए!’ बाद में फिल्म की टीम ने बताया कि एक्टर ने अपने फैंस के साथ फिल्म देखने का मजा लिया और उनमें से कुछ को सुपरस्टार के साथ फोटो खिंचवाने का मौका भी मिला. ‘जेलर 2’ की टीम ने ‘स्क्रीन’ से बात करते हुए कहा, ‘एक्टर ने खचाखच भरे थिएटर में फिल्म देखने का आनंद लिया. फैंस बहुत समझदार थे और उनमें से कुछ को सुपरस्टार के साथ एक-दो फोटो खिंचवाने का मौका भी मिल गया.’ टीम ने यह भी बताया कि फैंस के थिएटर से निकलने से पहले ही एक्टर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था. फिल्म का संगीत देने वाले अनिरुद्ध रविचंदर भी रजनीकांत के साथ फिल्म देखने पहुंचे.



Source link