अयोध्या आ रहे हैं तो संभलकर, इन 6 चौराहों पर फंस सकते हैं आप, राम मंदिर जाने से पहले देख लें पूरी रिपोर्ट

अयोध्या आ रहे हैं तो संभलकर, इन 6 चौराहों पर फंस सकते हैं आप, राम मंदिर जाने से पहले देख लें पूरी रिपोर्ट


Last Updated:

रामनगरी अयोध्या में इन दिनों श्रद्धालुओं और पर्यटकों की आवाजाही लगातार बनी हुई है. प्रभु श्रीराम के दर्शन-पूजन के लिए देश के कोने-कोने से लोग अयोध्या पहुंच रहे हैं. लेकिन अगर आप भी अयोध्या घूमने या राम मंदिर में दर्शन करने की योजना बना रहे हैं तो आपको शहर के कुछ व्यस्त चौराहों पर ट्रैफिक संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

अयोध्या के कई प्रमुख चौराहों पर वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम की स्थिति बनने की आशंका बनी रहती है. ऐसे में स्थानीय लोगों के साथ बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को भी अपने गंतव्य तक पहुंचने में अतिरिक्त समय लग सकता है. ऐसी स्थिति में अगर आप परिवार के साथ अयोध्या आने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है

लता मंगेशकर चौक: रामनगरी का लता मंगेशकर चौक अयोध्या के प्रमुख आकर्षणों में शामिल है. यहां से राम की पैड़ी, नया घाट और सरयू तट की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रहती है. पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण होने के कारण इस क्षेत्र में ई-रिक्शा, दोपहिया और चारपहिया वाहनों की आवाजाही से ट्रैफिक भी प्रभावित रहता है साथ ही शाम और सुबह के समय यहां जाम की स्थिति भी रहती है

देवकाली बाईपास: देवकाली बाईपास अयोध्या में आने-जाने वाले वाहनों के लिए महत्वपूर्ण मार्ग है. शहर के बाहरी हिस्सों से आने वाले वाहनों के साथ स्थानीय ट्रैफिक का दबाव भी इस क्षेत्र में देखने को मिलता है. व्यस्त समय में वाहनों की संख्या बढ़ने से चौराहे पर आवागमन प्रभावित हो सकता है. अयोध्या पहुंचने वाले वाहन चालकों को इस मार्ग से गुजरते समय सतर्क रहने की जरूरत है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

नाका चौराहा: नाका चौराहा अयोध्या के प्रमुख व्यस्त इलाकों में गिना जाता है. यहां स्थानीय बाजारों, आसपास के आवासीय क्षेत्रों और प्रमुख मार्गों की ओर जाने वाले वाहनों की आवाजाही रहती है. दोपहिया, चारपहिया वाहनों और सार्वजनिक परिवहन के एक साथ गुजरने के कारण व्यस्त समय में ट्रैफिक का दबाव ज्यादा रहता है.

निषाद राज चौराहा: निषाद राज चौराहा भी अयोध्या के महत्वपूर्ण ट्रैफिक मार्गों में शामिल है. इस क्षेत्र से गुजरने वाले स्थानीय वाहन और श्रद्धालुओं के वाहन ट्रैफिक की स्थिति को प्रभावित करते हैं शाम दोपहर और सुबह यहां पर भारी भीड़ रहती है क्योंकि यहीं से येलो जोन प्रारंभ होता है ऐसी स्थिति में अगर आप इस मार्ग से आ रहे हैं तो सबसे पहले आपको यहां जाम में कुछ टाइम फंसना भी पड़ेगा

चौक घंटाघर: अयोध्या का चौक घंटाघर क्षेत्र शहर के पुराने और व्यस्त बाजारों में शामिल है. यहां संकरी सड़कों, दुकानों और पैदल चलने वाले लोगों की आवाजाही के कारण ट्रैफिक व्यवस्था चुनौतीपूर्ण रहती है. खरीदारी के लिए आने वाले ग्राहकों और स्थानीय वाहनों की संख्या बढ़ने पर सड़क पर दबाव बढ़ जाता है. खासकर त्योहारों और छुट्टियों के दौरान इस इलाके में आने-जाने वाले लोगों को समय का ध्यान रखकर यात्रा करने की जरूरत है.

रिकाबगंज चौराहा: रिकाबगंज अयोध्या के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों में शामिल है. यहां बाजार, दुकानें और आसपास के व्यस्त मार्ग होने के कारण दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रहती है. खरीदारी करने आने वाले लोग, स्थानीय वाहन और सार्वजनिक परिवहन मिलकर जाम की स्थिति उत्पन्न करते हैं.व्यस्त समय में चौराहे से गुजरने वाले वाहन चालकों को धीमी गति से चलना पड़ सकता है. बाजार क्षेत्र में सड़क किनारे वाहन खड़े होने या अनियंत्रित आवागमन की स्थिति बनने पर परेशानी और बढ़ सकती है.

अगर आप अयोध्या में राम मंदिर दर्शन, हनुमानगढ़ी, कनक भवन या सरयू तट घूमने आ रहे हैं, तो यात्रा शुरू करने से पहले मार्ग और ट्रैफिक की स्थिति की जानकारी लेना बेहतर रहेगा. व्यस्त चौराहों के आसपास अनावश्यक रूप से वाहन खड़ा करने से बचें और ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें. संभव हो तो भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल चलने या निर्धारित पार्किंग स्थलों का इस्तेमाल करने की योजना बनाएं.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link